फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

आठ घंटे का ब्लॉक, कई ट्रेनें प्रभावित

Sun, 26 Mar 2017 12:04 AM IST
शामली, अमर उजाला ब्यूरो
विज्ञापन
train - फोटो : अमर उजाला ब्यूरो
विज्ञापन
शामली। रामपुर मनिहरान- नानी और मनानी-टपरी रेलवे फाटक पर अंडरपास का निर्माण होने से आठ घंटे का रेलवे का मेगा ब्लाक रहा। इससे दिल्ली-शामली, सहारनपुर रेलवे मार्ग पर कई ट्रेनों का आवागमन प्रभावित रहा। हरिद्वार-दिल्ली पैसेंजर स्थगित रही, जबकि दिल्ली- सहारनपुर जाने वाली दो पैसेंजर ट्रेन को शामली मे रोक दिया गया। इससे यात्रियों को भारी परेशानी का सामना करना पड़ा।    
विज्ञापन


 शनिवार को दिल्ली-शामली-सहारनपुर रेल मार्ग पर रामपुर मनिहारानपुर-मनानी के रेलवे फाटक संख्या 132 और  मनानी और टपरी के रेलवे फाटक संख्या 141 पर अंडरपास का निर्माण कार्य शुरू हुआ। इसके लिए रेलवे के निर्माण खंड की ओर से सुबह 7 बजकर 20 बजे से लेकर अपराह्न 2 बजकर 55 बजे तक का रेलवे ब्लाक लिया गया था।

सुबह के समय सहारनपुर से जनता एक्सप्रेस दिल्ली से निकालने के बाद  रेलवे का ब्लाक शुरू होगया। इसके बाद दिल्ली से चलकर  सुबह 8.45 और 10.55 बजे  शामली रेलवे स्टेशन पहुंचने वाली पैसेंजर ट्रेनों को रोक दिया गया। दोनो पैसेंजर ट्रेन को शामली से सहारनपुुर तक स्थगित कर दिया गया।  
विज्ञापन


हरिद्वार से दिल्ली होकर जाने वाली पैसेंजर ट्रेन का शामली पहुंचने का  समय दोपहर 12 बजे है। इस  पैसेंजर ट्रेन को शनिवार को स्थगित कर दिया गया।  शामली से सहारनपुर जाने वाली पैसेंजर ट्रेन 51908 को स्थगित कर दिया गया। रेलवे ब्लाक चलने से यात्रियों को परेशानी का सामना करना पड़ा। गंतव्य तक जाने के लिए रोडवेज और प्राइवेट बसों का सहारा लेना पड़ा। यातायात निरीक्षक पवन कुमार, शामली रेलवे स्टेशन अधीक्षक संजीव शर्मा  ने बताया कि दिल्ली से चलकर दोपहर दो बजे शामली पहुंचने वाली हरिद्वार- पैसेंजर ट्रेन अपने निर्धारित समय पर शामली पहुंची। 

ब्लाक खत्म होने पर 74024 को शामली से दिल्ली के लिए तीन बजे और  51907 पैसेंजर ट्रेन को पौने सात बजे शामली से सहारनपुर के लिए रवाना किया गया। दो ब्लाक पर निर्माण कार्य निर्धारित समय में समाप्त हो गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें