फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Shamli News: अनैतिक देह व्यापार में पुलिस के रडार पर आए आठ होटल

Mon, 24 Aug 2026 12:05 AM IST
मेरठ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, शामली
विज्ञापन
विज्ञापन
शामली। शहर में दो होटलों पर पुलिस के छापे में अनैतिक देह व्यापार का खुलासा होने के बाद आठ अन्य होटल पुलिस के रडार पर है। पुलिस की इन होटलों पर नजर है। उधर, अनैतिक व्यापार करने वाले होटलों को सील कराने के लिए पुलिस ने कार्रवाई शुरू कर दी है।
विज्ञापन

सीओ सिटी जितेंद्र सिंह ने बताया कि 12 दिन पूर्व वर्मा मार्किट के निकट होटल में अनैतिक देह व्यापार का मामला पकड़ा गया था। इस होटल को सील करने की कार्रवाई की संस्तुति की रिपोर्ट पुलिस अधीक्षक एनपी सिंह के माध्यम से डीएम आलोक यादव को भेजी जा चुकी है। इसके अलावा दो दिन पहले एसटी तिराहा के निकट होटल में अनैतिक देह व्यापार का मामला पकड़ा गया था। इस होटल को भी सील करने की कार्रवाई की संस्तुति की रिपोर्ट तैयार की जा रही है।
सीओ ने बताया कि इनके अलावा करीब आठ अन्य होटलों में अनैतिक कार्य चलने की शिकायतें मिली है। इन होटलों में चलने वाली गतिविधियों पर नजर रखी जा रही है। जल्द ही उन होटलों पर भी छापा मारकर कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें