कांधला/कैराना। कस्बे में कड़ी सुरक्षा के बीच ईद पर्व सादगी के साथ में मनाया गया। डीएम और एसपी ने हॉटस्पॉट क्षेत्र का दौरा कर व्यवस्था देखी। कस्बे की ईदगाह सूनी रही और बाजार ओर धर्मस्थलों के पास पुलिस तैनात थी। लोगों ने अपने घरों में ही ईद की नमाज अदा की और कोरोना के खात्मे की दुआ मांगी। मिठाइयों की दुकान खुली जरूर थी, लेकिन ग्राहक कम ही नजर आए।
जामा मस्जिद में शाही इमाम मुफ्ती ताहिर ने दो तीन लोगों के साथ ही ईद की नमाज अदा कर देश को कोरोना से मुक्ति के लिए अल्लाह से दुआ की। मुस्लिम समाज के लोगों ने घरों में सेंवई बनाई और मिठाई से परहेज किया। मिठाई की दुकानें खाली नजर आई। सुबह 10 बजे डीएम जसजीत कौर और एसपी विनीत जायसवाल ने क्षेत्र का भ्रमण करते हुए सुरक्षा का जायजा लिया। ईदगाह के पास लगने वाला मेला भी नजर नहीं आया। कस्बे के चौराहों पर सन्नाटा था। पुलिस और पीएसी नजर आ रही थी। उधर, कैराना में एसडीएम देवेंद्र सिंह और सीओ प्रदीप सिंह बेगमपुरा बाजार में गश्त कर रहे थे। इस दौरान ट्राई रिक्शा पर एक मुस्लिम दिव्यांग मिला तो तुरंत एसडीएम ने दिव्यांग को मास्क देने के साथ ही बाजार से मिठाई और कपडे़ भी मंगाकर दिए।
पसरा रहा सन्नाटा, घर पर हुई नमाज
झिंझाना। करनाल हाइवे स्थित ईदगाह के अलावा गांव टपराना और बिड़ौली सादात में कही भी ईदगाह पर नमाज अदा नही की गई। धर्मस्थलों पर पुलिस का पहरा रहा। एसडीएम ऊन उद्भव त्रिपाठी ने भी कसबे और क्षेत्र में निरीक्षण किया। कसबे के धर्मस्थलों पर ताले लगे थे। लोगों ने अपने घर में ही ईद की नमाज अदा की और लोगों की अच्छी सेहत की दुआ मांगी।
शामली कैराना रोड पर घार्मिक स्थल पर लगा ताला- फोटो : SHAMLI
कैराना में ईद पर घर में दुआ करते बच्चे।- फोटो : SHAMLI
कैराना में ईद पर अपने घर पर दुआ करते मायूम बच्चे- फोटो : SHAMLI
कैराना में ईद पर सीर का आन्नद लेते बच्चे- फोटो : SHAMLI
कैराना में ईद पर एक दूसरे को मुबारकबाद देकर खुशियां मनाते बच्चे- फोटो : SHAMLI
कांधला क्षेत्र में अपने घर पर नमाज पढता एक परिवार- फोटो : SHAMLI