फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

नहर की पटरी के चौड़ीकरण का काम तेजी से शुरू  

विज्ञापन
file - फोटो : amarujala
विज्ञापन
जिले के भैसवाल गांव से लेकर गंदवेड़ा तक पूर्वी यमुना नहर की पटरी जल्द चकाचक होगी। लोनिवि द्वारा नहर की पटरी के चौड़ीकरण का काम शुरू कर दिया गया है। काम पूरा होने के बाद सहारनपुर सीमा से लेकर शामली जिला मुख्यालय को जोड़ने वाली पूर्वी यमुना नहर की पटरी मिनी बाईपास का काम करेगी।
विज्ञापन

पूर्वी यमुना नहर की पटरी पानीपत-खटीमा मार्ग को जोड़ने वाले करमूखेड़ी नहर पुल से लेकर भैसवाल गांव तक दस किमी बनकर तैयार हो चुकी है। पटरी के चौड़ीकरण के लिए शासन प्रथम किश्त के रुप में एक करोड़ 40 लाख रुपये की धनराशि लोक निर्माण विभाग को दे चुका है। डेढ़ माह से लोनिवि के ठेकेदार द्वारा पटरी का चौड़ीकरण का कार्य तेजी से किया जा रहा है। लोकनिर्माण विभाग के सहायक अभियंता ललित अग्रवाल का कहना है कि पहले चरण में जेेसीबी लगाकर नहर की पटरी पर मिट्टी डालकर चौड़ा किया जाएगा। बराबर में मिट्टी व रोड़ी डालकर सड़क को चौड़ा करेंगे। बाद में पत्थर रोड़ी डालकर तारकोल डालकर लेपन कार्य पूरा किया जाएगा। लोनिवि के अधिशासी अभियंता रविंद्र सिंह ने बताया कि गंदवेड़ा से लेकर भैसवाल तक नहर की पटरी के लिए 18 करोड़ रुपये की परियोजना है। नहर की पटरी को 5.50 मीटर चौड़ा किया जाएगा। शासन से स्वीकृत धनराशि से 10 प्रतिशत कार्य पूरा हो पाया है। शीघ्र ही शासन से दूसरी किश्त मांग कर नहरी की पटरी को आगे बढ़ाया जाएगा।

पटरी के चौड़ीकरण में पेड़ और खंभे रुकावट
खेड़ीकरमू से लेकर भैसवाल और गंदवेड़ा तक पूर्वी यमुना नहर की पटरी के चौड़ीकरण में पेड़ और खंभे बाधा बने हुए हैं। पिछले चार साल से नहर पटरी परियोजना के लिए पेड़ काटने और खंभे हटाने के लिए पूर्वी यमुना नहर खंड के अफसरों ने पत्र लिखकर अवगत कराया जा चुका है। पूर्वी यमुना नहर खंड के सहायक अभियंता अमित कुमार ने बताया कि वन विभाग पेड़ काटने और विद्युत निगम ढिलाई बरत रहा है। दो साल पूर्व मार्च 2017 में खंभे हटाने के लिए 95 लाख रुपये विद्युत निगम को जमा कर चुका है, अभी तक नाम मात्र के खंभे न हटने से परियोजना करनाल रोड और पानीपत खटीमा नहर पुल के बीच खेड़ीकरमू नहर पुल तक अधूरी पड़ी हुई है। उधर विद्युत निगम के अधीक्षण अभियंता सुनील कपूर ने बताया कि जल्द ही अधिशासी अभियंता से बताकर करके नहर पटरी के बीच खंभों को हटाने का काम किया जाएगा।
विज्ञापन


शामली से लेकर  बागपत तक खस्ताहाल में पूर्वी यमुना की पटरी
लोनिवि और सिंचाई विभाग की मंत्री रही अनुराधा चौधरी ने शामली से लेकर बागपत के बीच हाईवे का ट्रैफिक लोड कम करने के उद्देश्य से अपने कार्यकाल में शामली से लेकर बागपत जिले तक पूर्वी यमुना नहर की ढाई मीटर पटरी का निर्माण कराया गया था। पिछले 15 सालो से  पूर्वी यमुना नहर की पटरी खस्ता हाल में है। पूर्वी यमुना नहर खंड और लोक निर्माण विभाग पूर्वी यमुना की पटरी को शामली से लेकर  बागपत जिले तक निर्माण तो दूर मगर मरम्मत तक नहीं करा पाए हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें