फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Shamli News: रावण, कुंभकर्ण, मेघनाद के पुतलों का हुआ दहन, गूंजे जय श्रीराम के जयकारे

Wed, 21 Oct 2026 12:22 AM IST
मेरठ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, शामली
विज्ञापन
कैराना के प्राचीन देवी मंदिर में रावण के पुतले का होता दहन। संवाद
विज्ञापन
शामली। जिले में विजयदशमी का पर्व धूमधाम से मनाया गया। जिले में 15 से अधिक स्थानों पर रावण, कुंभकर्ण और मेघनाद के पुतलों का दहन किया गया। रामलीला में श्रीराम और रावण के बीच युद्ध की लीला का मंचन हुआ। रावण का वध होते ही मैदान जय श्रीराम के जयकारों से गूंज उठे। इस दौरान लगे मेले में लोगों की भीड़ उमड़ी।
विज्ञापन

शहर के हनुमानधाम की रामलीला में मंगलवार शाम श्रीराम और रावण के बीच युद्ध की लीला का मंचन किया गया। कलाकारों ने युद्ध के विभिन्न प्रसंगों को जीवंत किया। अंत में श्रीराम ने रावण की नाभि में तीर मारकर उसका वध किया। इसके बाद रावण, कुंभकर्ण और मेघनाद के पुतलों का दहन किया गया। पुतले जलते ही मैदान जय श्रीराम के जयकारों से गूंज उठा।
इस दौरान पूर्व कैबिनेट मंत्री सुरेश राणा मुख्य अतिथि रहे। कार्यक्रम में प्रधान सलिल द्विवेदी, राजकुमार मित्तल, शरद द्विवेदी, मुकुल द्विवेदी, पुनीत द्विवेदी, पंडित दिनेश पाठक, उत्तम नामदेव, आदेश शर्मा, दीपक सैनी, वंश नामदेव, लाल सिंह लचक और रमेश धीमान मौजूद रहे। थानाभवन के दशहरा मैदान में श्रीराम, लक्ष्मण, हनुमान और रावण के रूप में कलाकारों ने युद्ध का मंचन किया। इसके बाद रावण का पुतला दहन किया गया। घरों में पायता पूजन हुआ। बहनों ने भाइयों को तिलक लगाकर कानों पर नौरते रखे और भाइयों ने उन्हें उपहार दिए।
विज्ञापन

गढ़ीपुख्ता की रामलीला भवन में पहले कुंभकर्ण और मेघनाद वध का मंचन हुआ। इसके बाद विभीषण के बताने पर श्रीराम ने रावण की नाभि में अग्निबाण मारा, जिससे वह धराशायी हो गया।
इस अवसर पर डॉ. सुधीर पंवार, नरेश सैनी, नीरज जैन, टेकचंद मित्तल, पंकज कौशिक, नरेश गोस्वामी, अनिल पुंडीर, मनपाल सिंह, राजवीर सैनीऔर ललित संगल मौजूद रहे।
जलालाबाद के रामलीला मैदान में राम-रावण युद्ध के बाद रावण, कुंभकर्ण, मेघनाद और सोने की लंका का दहन किया गया। सिद्धपीठ दुर्गा देवी मेला प्रबंध समिति ने मेले का आयोजन किया।
रामलीला ट्रस्ट के ब्रजमोहन सिंघल, पप्पू सैनी, प्रदीप सैनी, मुकेश आर्य तथा मेला समिति के उपेंद्र गुप्ता, आदर्श गर्ग, राकेश शर्मा, रविंद्र गर्ग, रोमिल मित्तल और संजीव अग्रवाल ने सहयोग किया। झिंझाना कस्बे में प्रोजेक्टर से रामलीला का प्रसारण किया गया। विजयदशमी पर भगवान राम के स्वरूप ने रावण के पुतले का दहन किया। इस दौरान रामलीला कमेटी के प्रवीण कुमार, प्रशांत शर्मा, गौरव शर्मा, अभिषेक और अश्वनी शर्मा मौजूद रहे। हसनपुर लुहारी में भी पुतला दहन हुआ।

कैराना के प्राचीन देवी मंदिर में रावण के पुतले का होता दहन। संवाद

कैराना के प्राचीन देवी मंदिर में रावण के पुतले का होता दहन। संवाद

कैराना के प्राचीन देवी मंदिर में रावण के पुतले का होता दहन। संवाद

कैराना के प्राचीन देवी मंदिर में रावण के पुतले का होता दहन। संवाद

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें