फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

दुनियावी और दीनी तालीम जरूरी

Fri, 18 Mar 2016 01:59 AM IST
ब्यूरो/ अमर उजाला, शामली
विज्ञापन
जलसे को संबोधित करते विधायक मौलाना जमील अहमद। - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन
जलालाबाद। मदरसा दारुल उल उलूम के सालाना जलसे में मौलाना ने कहा कि बच्चों की प्रगति के लिए दीनी के साथ ही दुनियावी तालीम भी बहुत जरूरी है।
विज्ञापन

 
इस मदरसे का आगाज कलाम ए पाक से काजी अमीर आलम देवबंदी द्वारा किया गया। जलसे में फरमाया गया कि जिस इंसान की जिंदगी में दीन होगा, वो इंसान दुनिया में हर तरह से कामयाबी की मंजिल अख्तियार करेगा। मौलाना अब्दुल खलीक संभल मुरादाबाद ने फरमाया कि मुसलमान को अपने देश व कौम से बहुत प्यार करना चाहिए।  

इस मौके पर जानसठ विधायक मौलाना जमील ने अपनी तकरीर में कहा कि देश में रहकर सामाजिक तौर तरीकोें के साथ दीनी और दुनियावी तालीम लेकर देश की तरक्की में अपनी भागीदारी करनी चाहिए।
विज्ञापन
विज्ञापन


इस मौके पर कारी मेहराज दारुल उलूम देवबंद, मौलाना फुरकान, मेहरबान अली, मौलाना राशिद कांधला, मौलाना अब्दुल खालिक संभल,  मौलाना अयूब शामली, मौलाना अब्दुलहक, मौलाना आकिल, मदरसे के मोहतमीम मौलाना वासिफ आहद ने आगंतुकों का शुक्रिया अदा किया। सदारत मौलाना बिलाल की सरपस्ती में हुआ। संचालन मौलाना ईसराइल बागपती ने किया। 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें