फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

प्रदेश में पहले गुंडों का राज था, अब काननू का: सुरेश राणा

विज्ञापन
चौसाना में जिला सहकारी बैंक की शाखा का लोकार्पण करते गन्ना मंत्री सुरेश राणा व सांसद प्रदीप चौधर - फोटो : SHAMLI
विज्ञापन
शामली। प्रदेश के गन्ना मंत्री सुरेश राणा ने कहा कि प्रदेश में पहले गुंडों का राज था, अब कानून का राज है। बृहस्पतिवार को राजकीय इंटर कॉलेज समेत कई सड़कों का लोकार्पण और शिलान्यास गन्ना मंत्री ने किया।
विज्ञापन

भनेड़ा उद्दा गांव में 2.77 करोड़ की लागत से निर्मित राजकीय इंटर कॉलेज का लोकार्पण किया। सिलावर गांव में प्रधानमंत्री ग्रामीण सड़क योजना के तहत 3.66 करोड़ की लागत से किरोड़ी से धनेना मार्ग का शिलान्यास व 3.27 करोड़ की लागत से हरड़ से कैडी वाया सोंटा मार्ग और 5.42 करोड़ की लागत के हिंड-गढ़ीपुख्ता मार्ग का लोकार्पण किया। इसके अलावा भैंसवाल गांव में राजकीय आयुर्वेदिक डिस्पेंसरी, आयुष-हेल्थ वेलनेस केंद्र का शिलान्यास किया।
इस दौरान उन्होंने कहा कि शामली जैसे छोटे जनपद में भी करोड़ों के विकास कार्य हो रहे है। जिले में पांच नए राजकीय इंटर कॉजेल व तीन राजकीय महाविद्यालय का निर्माण चल रहा है। 4-4 नेशनल हाईवे पर काम चल रहा है, बंतीखेड़ा में बड़ा बिजलीघर बन रहा है। पिंडौरा गांव में हाईटेक आईटीआई बन रही है। जनपद वासियों के शुद्ध पीने के पानी की व्यवस्था के लिए भी टंकियों की व्यवस्था की जा रही है।
विज्ञापन

सांसद प्रदीप चौधरी ने कहा कि प्रदेश में विकास की गंगा बह रही है। संचालन आनंद पुंडीर ने किया। इस दौरान डीआईओएस सरदार सिंह, सोमबीर सिंह, दीपक प्रमुख, डॉ नीरज सैनी, डॉ वीरेंद्र सैनी, राधेश्याम सैनी, वीरेंद्र सिंह, ऋषिपाल प्रधान, इंतजार प्रधान, मेघराज कश्यप, विनोद शर्मा, मेगपाल सैनी, राकेश शर्मा, बिजेपाल सिंह, बाबूराम, विकास राणा, शामली ब्लाक प्रमुख पति जयदेव मलिक, जयपाल प्रधान, वीरपाल सिलावर, चंद्रहास, ऋषिपाल सिंह, सतेंद्र तरार, कमल प्रधान, श्रीपाल प्रधान, कार्यक्रम में ब्लाक प्रमुख जयदेव मलिक, सुबोध प्रधान, नवीन प्रधान, प्रह्लाद प्रधान, रामकुमार प्रजापति मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें