फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

ई रिक्शा में सवार महिला का पर्स उड़ाया

विज्ञापन
विज्ञापन
ई रिक्शा सवार महिला का पर्स उड़ाया
विज्ञापन

शामली। ई रिक्शा में सवार होकर जा रही महिला से दूसरी महिला ने पर्स उड़ा लिया और रास्ते में उतरकर फरार हो गई। पर्स में करीब ढाई हजार रुपये नकद, एटीएम कार्ड, सोने के कुंडल और मोबाइल था। पीड़िता ने कोतवाली पहुंचकर घटना की जानकारी दी।
विज्ञापन

बुधवार को आदर्श मंडी थानाक्षेत्र के गांव सिलावर निवासी महिला व्योम चौधरी शामली में दीपावली के लिए सामान की खरीदारी करने आई थी। दोपहर में वह नेहरू मार्केट से घर जाने के लिए ई रिक्शा से सिलावर के ऑटो स्टैंड पर जा रही थी। रास्ते में शिव चौक के निकट पहुंची तो ई रिक्शा में एक अन्य महिला सवार हो गई। आरोप है कि उस महिला ने व्योम का पर्स उड़ा लिया और रास्ते में उतर गई। पीड़ित महिला को पर्स चोरी होने का पता उस समय चला जब उसने आगे चलकर ई रिक्शा का किराया देने के लिए पर्स तलाश किया तो वह गायब मिला। पीड़िता के मुताबिक पर्स में करीब ढ़ाई हजार रुपये नकद, सोने के एक जोड़ी कुंडल, एटीएम कार्ड, आधार कार्ड और मोबाइल फोन था। पीड़िता ने कोतवाली पुलिस को घटना की जानकारी दी। कोतवाली प्रभारी सुभाष सिंह राठौर का कहना है कि महिला का पर्स गायब होने की जानकारी मिली है। मामले की जांच की जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें