शामली में माजरा रोड पर होली पर खरीदारी करती महिलाएं । संवाद
शामली। रंगों के महापर्व होली का शहर के मुख्य बाजारों से लेकर गांव तक के बाजारों तक जबरदस्त उत्साह है। रंग-गुलाल और आधुनिक पिचकारियों से सजी दुकानों पर खरीदारों की भीड़ उमड़ रही है। युवाओं और बच्चों में बाहुबली पिचकारी और बालों वाली रंगीन टोपियां खूब पसंद आई।
बच्चों के लिए बाहुबली पिचकारी, अमेरिकन और कैप्टन पिचकारी के साथ-साथ कार्टून किरदारों वाली पिचकारियों की भरमार है। साथ ही, पटाखों की तरह चलने वाले फॉग सिलिंडर और स्मोक फाउंटेन इस बार युवाओं के बीच नया आकर्षण बने हुए हैं। सिर्फ रंग ही नहीं, बल्कि हुड़दंग के लिए मुखौटों का बाजार भी गर्म है। व्यापारी अमित व कुंदन ने बताया कि बच्चों की पसंद को देखते हुए डोरेमॉन के साथ-साथ शेर, चीता और कई डरावने चेहरे वाले मुखौटे भी स्टॉक किए है।
इसके अलावा बाल वाली रंगीन टोपियां भी खूब बिक रही हैं। व्यापारी आकाश बताते हैं कि ग्राहकों की पसंद को देखते हुए इस बार नए प्रयोग किए गए हैं, जिसमें कलर वाले अनार और प्रेशर पिचकारियों की डिमांड सबसे अधिक है। पर्व के चलते गांधी चौक, मुख्य रोड, आर्य समाज रोड, बड़ा बाजार, नया बाजार और नेहरू मार्केट के साथ ही कदम-कदम पर सजी दुकानों पर त्योहार की रौनक देर रात तक रही।
शामली में माजरा रोड पर होली पर खरीदारी करती महिलाएं । संवाद
शामली में माजरा रोड पर होली पर खरीदारी करती महिलाएं । संवाद