शामली में मु0नगर रोड पर सड़क के किनारे खड़े ट्रक । संवाद
शामली। मुजफ्फरनगर-शामली हाईवे पर सोमवार को मुजफ्फरनगर मार्ग पर तहसील के निकट हाईवे किनारे खड़े ट्रक में बाइक घुस गई थी। हादसे में बाइक सवार जिला मुजफ्फरनगर के तितावी क्षेत्र के गांव अलीपुर खुर्द निवासी राजेश व उसकी बेटी तनु की मौत हो गई थी जबकि बाइक चला रहा आकाश गंभीर घायल हुआ था।
मंगलवार को शहर के हालात देखे तो पहले की तरह ही वाहन खड़े मिले। हादसे के बाद भी सड़क किनारे खड़े वाहनों की अधिकारियों ने सुध तक नहीं ली। nमुजफ्फरनगर मार्ग : मुजफ्फरनगर मार्ग पर सड़क किनारे डंपर और ट्रक लंबी कतार में खड़े हुए मिले। इन्हें हटवाने के लिए पुलिस या यातायात पुलिस ने कोई कार्रवाई नहीं की। nसिसौली बस स्टैंड : शामली-मुजफ्फरनगर हाईवे पर सिसौली बस स्टैंड के निकट ट्रक कतार में खड़े हुए मिले।
इनसे हादसों का खतरा बना हुआ है, लेकिन किसी अधिकारी ने इन्हें हटवाने की कोई कार्रवाई नहीं की गई। इसके अलावा कैराना रोड, दिल्ली रोड व मेरठ- करनाल हाईवे किनारे भी ट्रक खड़े मिले। nतीन माह पहले कार सवार चार दोस्तों की हुई थी मौत : आठ नवंबर 2025 को बाबरी क्षेत्र में पानीपत-खटीमा हाईवे किनारे खड़े ट्रक में कार घुसने से हरियाणा के सोनीपत के गांव बड़ौदा निवासी चार दोस्तों परमजीत, साहिल, आशीष और विवेक क मौत हो गई। चारों दोस्त हरिद्वार में गंगा स्नान करने कार से जा रहे थे।