फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

होलिका दहन के साथ शुरू हुआ दुल्हैंडी का हुड़दंग

विज्ञापन
शामली में बैंड मार्किट में होलिका दहन के दौरान नृत्य करते लोग। - फोटो : SHAMLI
विज्ञापन
शामली। जिले में रात करीब आठ बजे जगह-जगह होलिका दहन किया गया। होलिका दहन के साथ ही दुल्हैंडी का हुड़दंग शुरू हो गया। हुलियारों की टोलियां गलियों में निकल गई और जमकर धमाल मचाया। गली मोहल्लों में डीजे और ढोल की थाप पर युवक जमकर थिरके। अग्रवाल समाज ने होली मिलन समारोह में एकजुटता का संकल्प लिया। महिला संगठनों ने भी जगह-जगह कार्यक्रम किए।
विज्ञापन

शहर में कई स्थानों पर होलिका रखी गई। रात को लोगों की मौजूदगी में पूजा कर मंत्रोच्चारण के बाद होलिका दहन किया गया। माजरा रोड पर बैंड मार्केट में होलिका दहन के लिए सैकड़ों महिलाएं और बच्चे एकत्रित हुए और होलिका दहन किया। माजरा रोड पर भी चार जगह पर दहन किया गया। कमला कॉलोनी, सीबी गुप्ता कॉलोनी, काका नगर, दयानंद नगर, पंजाबी कालोनी, कांबोज कालोनी, रेलपार नया बाजार आदि कालोनियों में भी होलिका दहन किया गया। दहन के दौरान बड़ी संख्या में सभी श्रद्धालु शामिल रहे।
दहन के बाद ही दुल्हैंडी का कार्यक्रम शुरू हो गया। लोगों ने एक दूसरे को गुलाल लगाकर होली की शुभकामनाएं दीं। हुुलियारों की टोली गलियों में ढोल और डीजे पर नाचते गाते निकलने लगीं। शहर के वर्मा मार्किट के व्यापारियों ने बाजार में होली मिलन समारोह मनाया। जिसमें डीजे की धुन पर बॉलीवुड गीतों पर लोग जमकर थिरके।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें