फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Shamli News: सतर्कता से ठगी का शिकार होने से बचा युवक

Sun, 27 Jul 2025 12:10 AM IST
मेरठ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, शामली
विज्ञापन
विज्ञापन
शामली। कस्बा कैराना निवासी युवक को 20 लाख रुपये ऋण देने का लालच देकर ठगी का प्रयास किया गया, लेकिन सजगता के चलते ठगी होने से बच गई।
विज्ञापन

कस्बा कैराना निवासी प्रमोद कुमार के पास शुक्रवार को अनजान नंबर से कॉल आई। कॉल करने वाले ने कहा कि वे बैंक से बोल रहे हैं। उनकी कार की कीमत पर 200 प्रतिशत ऋण देंगे। युवक ने कॉल करने वाले से ऋण की प्रक्रिया के बारे में पूछा तो उसे बताया कि आधार कार्ड, पैन कार्ड और बैंक खाते की डिटेल उन्हें व्हाटसएप पर भेज देंगे तो उनका ऋण स्वीकृत हो जाएगा।
विज्ञापन

यह सुविधा और ऋण उन्हें इसलिए दिया जा रहा है कि उनका बैंक से पहले लिए गए ऋण की किस्त समय पर जमा की जा रही है। युवक ने बताया कि उसने एक साल पहले बैंक से ऋण लेकर कार खरीदी थी। चार लाख रुपये उसने नकद जमा कराए थे और साढ़े नौ लाख रुपये बैंक से ऋण लिया था। एक साल से वे समय पर किस्त जमा कर रहे हैं। कार की कीमत 11 लाख रुपये के करीब है, तो फिर उसे 20 लाख रुपये का ऋण कैसे दिया जा सकता है, जबकि अभी आठ लाख रुपये का ऋण बकाया है। युवक ने किसी तरह के झांसे में न आकर ऋण लेने से मना कर दिया। इससे पहले भी कई बार उसके पास इसी तरह की कॉल आ चुकी है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें