फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Shamli News: स्कूलों में बिखरे तीज के रंग, झूलों पर बढ़ाई पींगें

विज्ञापन
विज्ञापन
शामली/कैराना/झिंझाना। सावन की हरियाली तीज के रंग स्कूलों में भी बिखरे। शहर के विभिन्न स्कूलों में तीज को लेकर कार्यक्रम आयोजित किए गए। मेहंदी प्रतियोगिता में छात्राओं ने प्रतिभा दिखाई। विजेताओं को सम्मानित भी किया गया।
विज्ञापन

शहर के रेलवे रोड स्थित श्री सत्यनारायण शिशु मंदिर में मेहंदी प्रतियोगिता हुई। कक्षा नर्सरी में क्रिप्टी, एलकेजी में वेदिका, वेदांशी, यूकेजी में शिवन्या, आराध्या, कक्षा एक में अनाया सिंह व खुशी, दो में अनोखी व प्रियांशी, कक्षा तीन में रीतू व अंशी वर्मा ,कक्षा 4 में सिया व मुस्कान, कक्षा 5 में अदिति, परी संगल प्रथम व द्वितीय स्थान पर रही। प्रधानाचार्य उमेश शर्मा ने बच्चों को बधाई दी।
बीएसएम विद्यालय में हरियाली उत्सव एवं फ्रेशर पार्टी का आयोजन किया। विद्यालय प्रांगण को हरे गुब्बारों, फूलों की मालाओं, आम की पत्तियों और पारंपरिक तरीके से सजाया गया। करते हुए पर्व का महत्व बताया। मेहंदी प्रतियोगिता में प्रथम स्थान पर वॉरियर हाउस, द्वितीय अवेंजर हाउस और तृतीय इनोवेटर हाउस ने प्राप्त किया। मिस्टर फ्रेशर शिवम और मिस फ्रेशर अदिति रही। प्रधानाचार्य राहुल चौधरी, मैनेजर छाया सिंह, चेयरमैन सूर्यवीर सिंह और उप प्रधानाचार्या आशु पंडित ने विजेताओं को सम्मानित किया। मेपल्स एकेडमी में मेहंदी प्रतियोगिता हुई। इसमें कक्षा 12 की चंचल प्रथम, रैना द्वितीय, गौरी तृतीय रही। छोटे बच्चों ने रंग-बिरंगे झूला झूलकर आनंद लिया। प्रधानाचार्य डॉ. मुकेश शर्मा ने पर्व का महत्व बताते हुए विजेताओं को सम्मानित किया।
विज्ञापन

कैराना। भास्कर इंटरनेशनल स्कूल में मेहंदी प्रतियोगिता हुई। स्कूल चेयरमैन हाजी नसीम कुरैशी ने कहा कि भारत विविध संस्कृतियों का देश है। सभी व्यक्ति आपस में मिलजुल कर प्रेम पूर्वक विभिन्न प्रकार के त्योहार मनाते हैं। प्रधानाचार्य नौशाद ने बच्चों को प्रतियोगिता में भागीदारी लेने पर प्रोत्साहित किया।इस अवसर पर भास्कर इंटरनेशनल स्कूल के सचिव मुशब कुरेशी, वाहाब, प्रदीप, आयुष मौजूद रहे।
झिंझाना। सेंट आरसी स्कूल पिंडौरा में मेहंदी प्रतियोगिता में जूनियर वर्ग में अनुप्रिया, शिवानी, ख्याति तथा सीनियर वर्ग में काव्य, रुद्राक्षी तथा अनुष्का विजेता रही। प्राथमिक स्तर छात्रों ने फैंसी ड्रेस प्रतियोगिता में भाग लिया। प्रबंधक देवेंद्र कुमार, प्रधानाचार्या मोनिका चौधरी, सुमन चौधरी, दीपा चौधरी, प्रिया गोयल, वर्षा, प्रीति चौधरी ने सम्मानित किया। डीएवी पब्लिक स्कूल में प्रबंधक आशीष मित्तल ने पर्व की जानकारी दी। एसडीएस कॉन्वेंट स्कूल में अनुसूइया प्रथम, रिया द्वितीय तथा गुरवीर सिंह तृतीय रही। जूनियर वर्ग में मानवी प्रथम, अमृता द्वितीय तथा यश तृतीय स्थान पर रही। सीनियर वर्ग में जिया प्रथम, आइशा द्वितीय तथा प्रीतम तृतीय रही। इस मौके पर प्रधानाचार्य सतीश कुमार, भटनागर चेयरमैन, लोकेश तोमर रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें