फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

रिमझिम बारिश से जनजीवन प्रभावित

विज्ञापन
शामली बैड मार्किट में बरसात में पानी भरने के बाद मस्ती करते बच्चे - फोटो : SHAMLI
विज्ञापन
रिमझिम बारिश से जनजीवन प्रभावित
विज्ञापन

शामली। पिछले तीन दिन से रुक रुक कर हो रही बारिश से जनजीवन प्रभावित हो गया है। शुक्रवार की मध्यरात्रि के बाद दो बजे से प्रारंभ हुई बारिश शनिवार को दोपहर तीन बजे के बाद तक जारी रही। शनिवार को 36 एमएम बारिश रिकार्ड की गई है। बारिश से शहर के कई मोहल्ले जलमग्न हो गए। बाजार और मुख्यमार्गों पर जलभराव होने से आम नागरिकों को काफी परेशानियों का सामना करना पड़ा।
शुक्रवार की मध्यरात्रि दो बजे के बाद शुरू हुई रिमझिम बारिश शनिवार को दोपहर बाद तीन बजे तक रुक रुक कर होती रही। सुबह से लेकर दोपहर बाद रुक-रुक कर रिमझिम बारिश होती रही। रात और दिन में रिमझिम बारिश होने से शहर के कबाड़ी बाजार, नेहरू मार्केट, माजरा रोड, गोशाला रोड, ब्लाक रोड, विजय चौक, भैंसवाल रोड स्थित एनसीसी कार्यालय, इफ्को गोदाम कार्यालय के आसपास जलभराव हो जाने से आवागमन के दौरान लोगों को काफी मुसीबतों का सामना करना पड़ा। कई स्थानों पर जलभराव होने के कारण वाहन बंद हो गए। वाहनों को पानी के बीच से निकालने में लोगों को काफी मशक्कत करनी पड़ी।
विज्ञापन
विज्ञापन

पिछले तीन दिन में हो चुकी है 73 एमएम बारिश
शामली। पिछले तीन दिन 73 एमएम बारिश रिकार्ड की जा चुकी है। रविवार, सोमवार और मंगलवार को और बारिश होने की संभावना है। पूर्वी यमुना नहर खंड के उपराजस्व अधिकारी अंबुज कुमार चौधरी का कहना है कि शनिवार को 15 घंटे में 36 एमएम बारिश रिकार्ड की गई, जबकि बृहस्पतिवार को हुई बारिश 17 एमएम, शुक्रवार को 20 एमएम रिकार्ड की गई है। पिछले तीन दिन में 73 एम एम बारिश रिकार्ड की जा चुकी है। कृषि विज्ञान केंद्र बघरा के प्रभारी डॉक्टर पीके सिंह ने बताया कि रविवार को पूरे दिन बारिश होने की संभावना है। सोमवार और मंगलवार को बूंदाबांदी होने की संभावना है। बूंदाबांदी होने के बाद दिन और रात का पारा लुढ़केगा।

शामली मौहल्ला कलन्दर शाह में भरा पानी- फोटो : SHAMLI

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें