फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

दुष्कर्म के बाद महिला की हत्या, शव खेत में फेंका

विज्ञापन
शामली सीएचसी में विलाप करते मृतक महिला के परिजन - फोटो : SHAMLI
विज्ञापन
शामली में महिला की हत्या, दुष्कर्म की भी आशंका
विज्ञापन

शामली, झिंझाना। थाना क्षेत्र के एक गांव में खेत में सब्जी तोड़ने गई अधेड़ महिला (50) की हत्या कर शव खेत में घास- फूंस से छिपा दिया। महिला का शव शनिवार सुबह पड़ोसी के गन्ने के खेत में मिला, महिला के साथ दुष्कर्म की भी आशंका जताई जा रही है।
महिला शुक्रवार की शाम करीब चार बजे अपने खेत पर तोरई तोड़ने गई थी। वह शाम तक वापस नहीं लौटी तो परिजनों ने उनकी तलाश की पता नहीं चलने पर रात करीब 11 बजे पुलिस को सूचना दी। ग्रामीणों ने शनिवार सुबह फिर तलाश शुरू की तो महिला का शव पड़ोसी के गन्ने के खेत में घास-फूंस से ढका हुआ मिला। चेहरे पर चोट के काफी गहरे गहरे निशान थे। परिजनों के मुताबिक शरीर पर कोई कपड़ा भी नहीं था। महिला के पुत्र की ओर से दर्ज कराई रिपोर्ट में परिवार की ही एक महिला पर हत्या का शक व्यक्त किया गया है। पुलिस कुछ संदिग्ध लोगों को हिरासत में लेकर पूछताछ कर रही है।
विज्ञापन

हत्या के पीछे जमीन का विवाद भी हो सकता है कारण
झिंझाना। पुलिस दुष्कर्म के बाद हत्या की आशंका के साथ जमीन के विवाद को भी हत्या के पीछे कारण मानकर चल रही है। महिला के पति ने पुलिस को बताया कि वह तीन भाई हैं। तीनों के पास करीब कुल 18 बीघे कृषि जमीन है। उनका एक भाई आविवाहित है, जिसके अपने हिस्से की छह बीघा जमीन की वसीयत मृतका के नाम की हुई थी। दूसरा भाई भी इस जमीन में हिस्सा चाहता है। फिलहाल पुलिस इस बिंदु पर भी जांच कर रही है।
विज्ञापन

महिला के पति का कहना है कि जिस जमीन को लेकर विवाद है, उसमें से आधी जमीन उसको दूसरा भाई बो रहा है। कई माह पहले इसी जमीन को लेकर हुआ विवाद थाने में भी पहुंचा था और पुलिस ने 107/16 के तहत निरोधात्मक कार्रवाई भी की थी। आजाद प्रधान ने भी इस मामले में फैसला कराया था। महिला शुक्रवार की शाम चार बजे अपने खेत पर तोरई तोड़ने गई थी और तभी से लापता थी। वह शाम तक वापस नहीं लौटी तो परिजनों ने उनकी तलाश की। उनका कुछ पता नहीं चलने पर रात करीब 11 बजे पुलिस को सूचना दी। पुलिस ने परिजनों को साथ लेकर देर रात तक खोजबीन की। ग्रामीणों ने शनिवार सुबह फिर तलाश शुरू की तो महिला का शव पड़ोसी के गन्ने के खेत में घास-फूंस से ढका हुआ मिला। परिजनों के मुताबिक शरीर पर कोई कपड़ा भी नहीं था, जिसके चलते दुष्कर्म की भी आशंका जताई जा रही है। एएसपी ओपी सिंह का कहना है कि जांच की जा रही है। मामले का जल्द खुलासा कर दिया जाएगा।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें