शामली। नवरात्र नजदीक आते ही बाजारों में मां दुर्गा की प्रतिमाओं की खरीददारी शुरू हो गई है। शहर में विभिन्न स्थानों पर मां दुर्गा की प्रतिमाओं की दुकानें लगी है। दुकानों में महिलाओं की भीड़ लगी है।
श्राद्ध 12 अक्तूबर को समाप्त हो रहे हैं। इसके बाद नौ दिन चलने वाले मां दुर्गा के नवरात्र शुरू हो जाएंगे। नवरात्र को लेकर बाजारों में भी विशेष तैयारी शुरू हो गई हैं। शहर में दुकानें मां दुर्गा की प्रतिमाओं और पूजा अर्चना के सामान से सज गई है।
शहर के हनुमान रोड, वीवी इंटर कॉलेज रोड, नया बाजार, मिल रोड नवरात्र कारण दुकानें लगाई गई है। दुकानों में खरीददारी को भीड़ उमड़ रही है। सबसे अधिक तादाद में महिलाएं खरीददारी को पहुंच रही है। इसके लिए सबसे अधिक नारियल, चुनरी और प्रतिमा की खरीददारी की जा रही है। नवरात्र में नौ दिन तक श्रद्धालु व्रत रखते हैं।
इसके लिए घर मे मां दुर्गा की प्रतिमा सजाई जाती है। इसके लिए ही खरीददारी को भीड़ उमड़ती है।