फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

नवरात्र के लिए सजे बाजार

Sun, 11 Oct 2015 01:00 AM IST
शामली/ ब्यूरो/ अमर उजाला
विज्ञापन
विज्ञापन
शामली। नवरात्र नजदीक आते ही बाजारों में मां दुर्गा की प्रतिमाओं की खरीददारी शुरू हो गई है। शहर में विभिन्न स्थानों पर मां दुर्गा की प्रतिमाओं की दुकानें लगी है। दुकानों में महिलाओं की भीड़ लगी है।
विज्ञापन


श्राद्ध 12 अक्तूबर को समाप्त हो रहे हैं। इसके  बाद नौ दिन  चलने वाले  मां दुर्गा के नवरात्र शुरू हो जाएंगे। नवरात्र को लेकर बाजारों में भी विशेष तैयारी शुरू हो गई हैं। शहर में दुकानें मां दुर्गा की प्रतिमाओं और पूजा अर्चना के सामान से सज गई है।

 शहर के हनुमान रोड, वीवी इंटर कॉलेज रोड, नया बाजार, मिल रोड नवरात्र कारण दुकानें लगाई गई है। दुकानों में खरीददारी को भीड़ उमड़ रही है। सबसे अधिक तादाद में महिलाएं खरीददारी को पहुंच रही है। इसके लिए सबसे अधिक नारियल, चुनरी और प्रतिमा की खरीददारी की जा रही है। नवरात्र में नौ दिन तक श्रद्धालु व्रत रखते हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन


 इसके लिए घर मे मां दुर्गा की प्रतिमा सजाई जाती है। इसके लिए ही खरीददारी को भीड़ उमड़ती है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें