हापुड़ के सीएमओ बने डॉ. किशोर कुमार आहूजा।
शामली। जिला संयुक्त चिकित्सालय के मुख्य चिकित्सा अधीक्षक डॉ. किशोर कुमार आहूजा काे शासन ने हापुड़ के मुख्य चिकित्साधिकारी के रिक्त चल रहे पद पर नियुक्त किया है।
शासन ने वर्ष 2022 में मुजफ्फरनगर में रेडियोलोजिस्ट के पद पर नियुक्त डॉ. किशोर कुमार आहूजा को जिला संयुक्त चिकित्सालय में इसी पद पर नियुक्त किया था। जिला अस्पताल में उस समय अल्ट्रासाउंड मशीन न होने पर तत्कालीन सीएमओ ने सीएचसी शामली पर एक्सरे की मेडिकल जांच रिपोर्ट के लिए संबद्ध कर दिया था। कुछ दिन बाद जिला अस्पताल में अल्ट्रासाउंड मशीन आने पर उन्हें जिला अस्पताल में नियुक्त कर दिया गया था। एक जुलाई 2024 को शासन ने उन्हें जिला संयुक्त चिकित्सालय शामली में ही सीएमएस पद पर नियुक्त कर दिया था। तब से वे इस पद पर कार्यरत रहे। अब शासन ने स्थानांतरण कर उन्हें हापुड़ का मुख्य चिकित्सा अधिकारी नियुक्त किया है।