फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Shamli News: सुबह छाए बादल, दोपहर में निकली धूप, तापमान तीन डिग्री बढ़ा

Mon, 01 Jun 2026 12:14 AM IST
मेरठ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, शामली
विज्ञापन
विज्ञापन
शामली। जिले में सुबह को बादल छाए रहे और तेज हवा चली। दोपहर में धूप निकली और शाम को फिर बादल छा गए। धूप निकलने से अधिकतम तापमान में तीन और न्यूनतम तापमान में एक डिग्री सेल्सियस की वृद्धि हुई। मौसम विभाग ने अगले दो दिन धूल भरी आंधी के साथ हल्की से मध्यम बारिश होने की संभावना जताई है।
विज्ञापन

दो दिन पहले बृहस्पतिवार रात को हल्की बूंदाबांदी के साथ आंधी तूफान से बागवानों को नुकसान हुआ था। साथ ही विद्युत के खंभे व लाइनों के तार टूट गए थे। शनिवार को दोपहर बाद तेज हवा के साथ हल्की बारिश हुई थी। रविवार को सुबह को बादल छाए रहे। बीच-बीच में हल्की धूप निकल रही थी। तेज हवा चलने से बादल छंट गए और दोपहर दो बजे धूप निकली। तेज धूप निकलने से मौसम में गर्माहट बन गया, जिससे लोगों को गर्मी महसूस दी। पिछले 24 घंटे में तापमान की स्थिति देखे तो अधिकतम तापमान तीन डिग्री सेल्सियस बढ़कर 34 डिग्री सेल्सियस पर पहुंच गया जबकि न्यूनतम तापमान एक डिग्री सेल्सियस बढ़कर 25 डिग्री सेल्सियस रहा। हवा की गति 15 किलोमीटर प्रति घंटा रही। सरदार वल्लभभाई पटेल कृषि विश्वविद्यालय मेरठ की मौसम वैज्ञानिक डॉ. श्ववेता सिंह ने बताया कि सोमवार व मंगलवार को गरज चमक के साथ तेज हवा, ओलावृष्टि, धूल भरी आंधी के साथ हल्की से मध्यम बारिश की संभावना है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें