फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

हर समाज के लिए दहेज प्रथा कलंक

Tue, 10 Oct 2017 12:15 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो, शामली
विज्ञापन
dowry murder
विज्ञापन
कैराना। गांव कंडेला में अखिल भारतीय बैरागी महासभा की ओर से महापंचायत का आयोजन किया गया। जिम्मेदार लोगों ने समाज में फैली कुरीतियों को दूर करने पर बल दिया। 
विज्ञापन


रविवार शाम गांव कंडेला में हुई अखिल भारतीय बैरागी महासभा की पंचायत की अध्यक्षता कर रहे महिपाल सिंह ने कहा कि दहेज प्रथा हर समाज के लिए कलंक है।

इस प्रथा का खत्म किया जाना बेटियों के हित में है। लड़कियों की शिक्षा पर ध्यान देना होगा। यदि बेटी शिक्षित होगी तो वह पूरे परिवार को शिक्षित बना देगी। आजाद सिंह बैरागी कंडेला ने कहा कि बैरागी समाज के लोग हमेशा ईमानदार व देशहित में कार्य करने वाले रहे हैं। आज समाज में एकजुटता की कमी है। इसी कारण समाज के किसी भी व्यक्ति को राजनीति में सरकार द्वारा आगे नहीं बढ़ाया जा रहा है, जबकि जिले में बैरागी समाज के लोगों की बड़ी संख्या है।

इसके बावजूद हमें राजनीति में जगह नहीं दी जा रही है। संचालन रघुवीर सिंह ने किया। वहीं, पंचायत में अखिल भारतीय बैरागी महासभा जिला शामली की कार्यकारिणी का भी गठन किया। महावीर सिंह बैरागी को मार्गदर्शक चुना गया। महिपाल सिंह को जिलाध्यक्ष, नकली सिंह को उपाध्यक्ष, राजेंद्र को महासचिव, मेघ सिंह को कोषाध्यक्ष चुना गया। 
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें