फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

डोर-टू-डोर बढ़ाएं नामांकन

Sat, 25 Mar 2017 12:03 AM IST
शामली, अमर उजाला ब्यूरो
विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
शामली। बेसिक शिक्षा अधिकारी ने नये शैक्षिक सत्र को लेकर जनपद के सभी प्रधानाध्यापक और खंड शिक्षाधिकारियों को दिशा निर्देश जारी किए है। इसमें स्कूलों में सुंदरता, अमान्य स्कूलों की जानकारी, शत प्रतिशत बच्चों के नामांकन, स्कूल चलो अभियान के लिए रैली संबंधी निर्देश दिए है। ड्यूटी के समय गुटखा और पान न खाने की भी हिदायत दी है।

शुक्रवार को बेसिक अधिकारी चंद्रशेखर ने जारी निर्देशों में बताया कि ग्राम पंचायत और नगर क्षेत्रों में मोटिवेशन कैंप लगाकर डोर टू डोर पहुंचकर शत प्रतिशत बच्चों का नामांकन कराया जाएं। 28 मार्च और 29 मार्च को प्रत्येक स्कूल द्वारा स्कूल चलो रैली निकाली जाएं। सभी स्कूलों में भौतिक परिवेश आकर्षक और सुंदर बनाया जाए। 
विज्ञापन


सभी खंड शिक्षाधिकारी प्रत्येक सप्ताह में अपने-अपने क्षेत्र के स्कूूलों का श्रेणीकरण करते हुए सूचना बीआरसी स्थित सूचना बोर्ड पर अंकित कराएं। सभी एबीएसए अपने क्षेत्र के 10-10 शिक्षकों को अच्छी पढ़ाई कराने वालों की सूची और फोटो बीआरसी बोर्ड पर चस्पा कर उसकी सूची अधोहस्ताक्षरी कार्यालय में जमा कराए। उन्हें कार्यालय पर प्रमाण पत्र देकर सम्मानित किया जाएगा। 

इसके अलावा उन्होंने निर्देश दिए कि चतुर्थ श्रेणी के कर्मचारी इधर उधर न बैठकर स्कूल परिसर की सुंदरता पर ध्यान दें। साथ ही सभी शिक्षक और कर्मचारियों को स्कूल या कार्यालय में गुटखा और पान खाने पर कठोर कार्रवाई के निर्देश दिए। अध्यापक अपनी गरिमा के अनुरूप ही उचित परिधान का प्रयोग करें। न ही व्हाट्स एप और फेसबुक पर आपत्तिजनक टिप्पणी करें। मिड-डे मील का संचालन सुचारु रुप से किया जाएं। विद्यालय प्रबंध समिति की बैठक समय पर होते हुए सुधार संबंधी समस्या का तुरंत हल कराया जाएं। 
विज्ञापन


सभी शिक्षक अपने स्कूलों के पास और गांव में बगैर मान्यता वाले स्कूलों की सूचना कार्यालय को देते हुए उन्हें बंद कराने में सहयोग दें। विभाग और शासन से प्राप्त सभी शासनादेशों को तुरंत पालन किया जाए।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें