फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Shamli News: लावारिस कुत्तों का बढ़ता आतंक, दो दिन में 80 लोगों को काटा

विज्ञापन
विज्ञापन
थानाभवन। क्षेत्र में लावारिस कुत्तों का आतंक लगातार बढ़ता जा रहा है। नगर और ग्रामीण क्षेत्रों में कुत्तों के हमलों की घटनाएं बढ़ने से लोगों में दहशत का माहौल है। पिछले दो दिनों में 80 लोग डॉग बाइट का शिकार होकर उपचार के लिए सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र पहुंचे।
विज्ञापन

सीएचसी प्रशासन के अनुसार अधिकांश मरीज नगर और आसपास के गांवों से आए। सभी को एंटी-रेबीज वैक्सीन लगाने के साथ आवश्यक चिकित्सकीय परामर्श दिया गया।
सीएचसी के चिकित्सक डॉ. मोहित शर्मा ने बताया कि मंगलवार को 55 डॉग बाइट मरीजों का पंजीकरण हुआ था, जबकि बुधवार को 25 अन्य मरीज उपचार के लिए पहुंचे। इस प्रकार दो दिनों में कुल 80 लोगों का उपचार किया गया।
उन्होंने बताया कि अस्पताल में एंटी-रेबीज वैक्सीन की पर्याप्त उपलब्धता है और सभी मरीजों को समय पर उपचार दिया जा रहा है। साथ ही घाव की देखभाल और संक्रमण से बचाव संबंधी आवश्यक जानकारी भी दी जा रही है।
विज्ञापन

चिकित्सकों का कहना है कि कुत्ते के काटने पर घाव को तुरंत साबुन और साफ पानी से अच्छी तरह धोना चाहिए तथा बिना देरी किए नजदीकी स्वास्थ्य केंद्र पहुंचकर एंटी-रेबीज टीका लगवाना चाहिए।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें