फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Shamli News: चिकित्सक गायब, फार्मासिस्ट-नर्स ने की जांच

Sun, 05 Jan 2025 11:08 PM IST
मेरठ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, शामली
विज्ञापन
शामली ब्लाक रोड पर अर्बन अस्पताल में आयोजित आरोग्य मेले में खाली पडी चिकित्सक की कुर्सी । संवाद
विज्ञापन
शामली। जिले में सभी प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्रों पर मुख्यमंत्री आरोग्य मेलों का आयोजन किया गया। आरोग्य मेलों में ठंड से बीमार नजला, खांसी के मरीज ज्यादा रहे। शहर में स्थित दो प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्रों में एक में चिकित्सक नहीं मिले जबकि दूसरे में चिकित्सक देर से पहुंची। फार्मासिस्टों और स्टाफ नर्स ने ही मरीजों की जांच कर दवा दी।
विज्ञापन

रविवार को 25 प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्रों पर मुख्यमंत्री आरोग्य मेलों में सुबह ठंड व कोहरे में ही मरीज पहुंचने शुरू हो गए थे। शहर के मोहल्ला पंसारियान स्थित अरबन प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र पर सुबह 11 बजे तक चिकित्सक सादिया सदफ नहीं पहुंची थी। केंद्र पर करीब आठ मरीज चिकित्सक के आने का इंतजार कर रहे थे।
फार्मासिस्ट विकास कौशिक ने बताया कि आरोग्य मेले में 53 मरीज पहुंचे। इनमें 15 गर्भवती महिलाओं की जांच की गई। इसके अलावा बुखार के तीन, नजला खांसी के आठ, शरीर में दर्द के 10, गेस्ट्रो के पांच, एलर्जी के पांच और बाकी अन्य रोगों के मरीज आए।
विज्ञापन

शहर के मोहल्ला बरखंडी स्थित अरबन पीएचसी का हाल देखा तो वहां पर डॉ. उदित भटनागर नहीं मिले। स्टाफ नर्स रूबी व आशा ने गर्भवती महिलाओं की जांच की जबकि फार्मासिस्ट मनु शर्मा ने मरीजों की जांच कर दवा दी। इस दौरान 41 मरीज आए। इनमें एलर्जी के नौ, ब्लड प्रेशर के दो, गेस्ट्रो के दो, खांसी जुकाम के सात और चार गर्भवती महिलाएं और बाकी अन्य रोगों के मरीज आए। आरोग्य मेले में सभी मरीजों को दवा दी गई।

शामली ब्लाक रोड पर अर्बन अस्पताल में आयोजित आरोग्य मेले में खाली पडी चिकित्सक की कुर्सी । संवाद

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें