फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

चिकित्सक व सीए को किया सम्मानित

विज्ञापन
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

शामली। संकल्प शिक्षा सेवा उत्थान समिति ट्रस्ट ने डॉक्टर दिवस व सीए दिवस पर छह डॉक्टर और दो सीए को सम्मानित किया। चिकित्सकों में सीएमओ डॉ. संजय अग्रवाल, चिकित्सा अधीक्षक डॉ. रामनिवास, चिकित्सा अधिकारी डॉ. दीपक चौधरी, डॉ. नेत्र परीक्षण अधिकारी राजकुमार सिंह व डॉ. रितु रानी, लैब टेक्नीशियन डॉ. अशोक कुमार, डॉ. पूजा पाल को संस्था के पदाधिकारियों ने स्मृति चिह्न देकर सम्मानित किया। इसके अतिरिक्त सीए अरिहंत जैन, अंकुर सिंघल को भी स्मृति चिह्न देकर सम्मानित किया गया। संस्था के संरक्षक व भाजपा के जिला उपाध्यक्ष मानस संगल विशिष्ट अतिथि सभासद पंकज गुप्ता का सहयोग रहा। इस अवसर पर संस्थापक अध्यक्ष सुनील अरोरा, अध्यक्ष कमल वीर सिंह, सचिव रामकुमार वर्मा, कोषाध्यक्ष रवि संगल, भूषण जिंदल, संगीता जिंदल, दिव्य प्रभाकर, प्रवीण सैनी आदि मौजूद रहे। संवाद
विज्ञापन

उधर, चिकित्सक दिवस पर पूर्व चेयरमैन अरविंद संगल ने शहर के चिकित्सकों को सम्मान पत्र और मेडल पहनाकर सम्मानित किया। अरविंद संगल ने जिला अस्पताल में सीएमएस डॉ. सफल कुमार व उनकी टीम को सम्मानित किया। इस अवसर पर उन्होंने कहा कि कोरोना काल में इस भयंकर बीमारी से बचाने में सबसे बड़ा योगदान चिकित्सकों का रहा है। पूर्व चेयरमैन ने बताया कि चिकित्सक दिवस पर उन्होंने और उनकी 38 टीम ने शहर के 241 चिकित्सकों को उनके क्लीनिक पर जाकर सम्मान पत्र एवं मेडल पहनाकर सम्मानित किया।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें