योग करो और स्वस्थ रहो
शामली। राष्ट्रीय सेवायोजना की प्रथम एवं द्वितीय इकाई का सातवें दिन संयुक्त शिविर का समापन हो गया। समापन समारोह के दौरान भारतीय योग संस्थान के प्रभारी तरुण जैन ने छात्र-छात्राओं को योग-प्राणायाम के द्वारा स्वस्थ रहने के गुर सिखाए।
बृहस्पतिवार को शहर के वीवीपीजी कालेज में राष्ट्रीय सेवा योजना की प्रथम एवं द्वितीय इकाई का सातवें दिन संयुक्त शिविर के समापन समारोह का शुभारंभ कार्यक्रम अधिकारी डॉक्टर प्रताप कुमार, गिरीश नारायण यादव संयुक्त रूप से दीप प्रज्वलित किया गया। स्वयंसेवकों द्वारा सरस्वती वंदना प्रस्तुत की गई। आकाश, मनीष, एवं माइकल द्वारा गणेश वंदना एवं लक्ष्य गीत प्रस्तुत किए। कार्यक्रम में भारतीय योग संस्थान शामली प्रभारी तरुण जैन द्वारा छात्र-छात्राओं को योग के विविध आयामों पर विस्तारपूर्वक चर्चा की। उन्होंने योग की विभिन्न क्रियाओं से बच्चों को परिचित कराया। योगासन और प्राणायाम को समझाकर मानव स्वास्थ्य में उसके लाभों से अवगत कराया। मुख्य अतिथि के रूप में एएसपी राजेश कुमार श्रीवास्तव का स्वागत गीत और तिलक लगाकर अभिनंदन भी किया गया। छात्र-छात्राओं को शिविर से प्राप्त भिन्न क्षेत्रों के प्रशिक्षण को अपने जीवन में उतारने का आवाहन किया। इस मौके पर जसविंदर बालियान शिक्षाविद, तरुण जैन योग के क्षेत्र में , डाक्टर रितु जैन, डॉक्टर परवीन अहमद शारीरिक शिक्षा, डॉक्टर हासिम अली, चिकित्सा के क्षेत्र में, डॉक्टर मृदुला जैन स्वयंसेवकों को भी पुरस्कृत किया गया। हिमांशु, अरुण, सुमन, वंदना शर्मा, आकाश, आरुषी, शुगन, शोएब, मनीष, फिरदौस, रिया सैनी, माइकल, नीलम कश्यप, साहिबा, प्रीती सैनी, आंचल, पंकज, दीया, आसमां, चंदन लाल कपूर, सात्विक संगल को सम्मानित किया गया। महाविद्यालय की प्राचार्या डॉक्टर वंदना द्वारा सभी का आभार प्रकट किया। कार्यक्रम का संचालन कार्यक्रम अधिकारी प्रथम इकाई, डॉक्टर भूपेंद्र कुमार, कार्यक्रम अधिकारी द्वितीय, गिरीश नारायण यादव, डॉक्टर मंजू मगन, डॉक्टर नीना छोकरा, डॉक्टर प्रताप कुमार, जयविंदर तोमर, डॉक्टर छवि संगल, डॉक्टर बबली, कार्तिक वर्मा मौजूद रहे।
शामली वीवी डिग्री कॉलेज में आयोजित एनएसएस शिविर में मुख्य अतिथी एएसपी राजेश श्रीवास्तव को सम्म?- फोटो : SHAMLI