विकास कार्यक्रमों में शिथिलता बर्दाश्त नहीं : डीएम
लक्ष्य के सापेक्ष अपेक्षित प्रगति न होने पर अधिकारियों को दी चेतावनी
संवाद न्यूज एजेंसी
शामली। डीएम जसजीत कौर ने विकास कार्यक्रमों की विभागवार समीक्षा में खराब रैंकिंग वाले विभागीय अधिकारियों को कड़ी फटकार लगाते हुए लक्ष्य के सापेक्ष अपेक्षित प्रगति लाने के सख्त निर्देश दिए।
कलक्ट्रेट में बृहस्पतिवर को आयोजित बैठक में डीएम ने अधिकारियों को स्पष्ट किया कि लक्ष्य के सापेक्ष यदि अपेक्षित प्रगति नहीं होती है तो संबंधित के खिलाफ कड़ी कार्रवाई अमल में लाई जाएगी। जिसके लिए वह स्वयं जिम्मेदार होंगे। डीएम ने सभी गोशालाओं पर समुचित व्यवस्था दुरुस्त रखने के निर्देश दिए। उन्होंने सभी विभागों की समीक्षा करते हुए निर्देशित किया कि जितने भी लाभार्थीपरक योजना हैं, उनमें पात्र को अधिक से अधिक अच्छादित किया जाए। लक्ष्य के सापेक्ष कार्यों को गति देते हुए समय से पूर्ण करना सुनिश्चित करें ताकि जनपद की रैंकिंग प्रथम स्थान पर रहे। इस अवसर पर डीएम ने अधिकारियों को द्वारा कांवड़ यात्रा के मद्देनजर मुख्य मार्गों पर सभी व्यवस्था दुरुस्त कराए जाने के निर्देश दिए। इस अवसर पर सीडीओ शंभूनाथ तिवारी, जिला विकास अधिकारी प्रमोद कुमार, सीएमओ डॉ. संजय अग्रवाल समेत जिला अधिकारी उपस्थित रहे।