फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

दंगे के मुकदमे वापस लेने में भेदभाव सहन नहीं : टिकैत

Tue, 23 Jan 2018 12:14 AM IST
ब्यूरो, अमर उजाला/शामली
विज्ञापन
गांव बधेव में आयोजित खाप चौधरियों की पंचायत में भाग लेते भाकियू अध्यक्ष नरेश टिकैत। - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन
शामली में भाकियू सुप्रीमो चौधरी नरेश टिकैत ने मुजफ्फरनगर और शामली दंगों के आरोप में जेल में बंद लोगों के खिलाफ दर्ज मुकदमों को वापस लेने की मांग की है। टिकैत ने कहा कि केंद्र एवं प्रदेेश की सरकारों के कारण दंगे हुए। टिकैत ने कहा कि अब भाजपा सरकार अपने नेताओं पर दंगों में दर्ज मुकदमे वापस लेकर अन्य लोगों के साथ भेदभाव का काम कर रही है। उन्होंने कहा कि दंगे के मुकदमे वापसी में किसी के साथ भेदभाव सहन नहीं होगा। 
विज्ञापन


सोमवार को अक्षय बधेव की ओर से आयोजित कार्यक्रम में पहुंचे भाकियू सुप्रीमो चौधरी नरेश टिकैत ने कहा कि मुजफ्फरनगर और शामली दंगों में दोनों जिलों के 1300 किसानों और भाजपा नेताओं के विरुद्ध थाने में मुकदमे दर्ज करके जेल भेजा गया था। सरकार भाजपा नेताओं के खिलाफ दर्ज मुकदमे वापस करा सकती है, तो अन्य सभी आरोपियों के भी होने चाहिए। कहा कि दंगे के मुकदमे वापस लेने में भाजपा सरकार भेदभाव न करे। उन्होंने कहा कि भाजपा के कारण दोनों जिलों में दंगा हुआ है। दोनों पक्षों में समझौते को लेकर बैठकें हो रही है। दोनो पक्षों द्वारा समझौते का दबाव बनाया जा रहा है। चौधरी टिकैत ने कहा कि सुप्रीम कोर्ट का सभी खाप चौधरी सम्मान करते हैं। उन्होंने कहा बेटियों को परिवार की मर्जी से शादी करनी होगी। घर परिवार बेटी के जन्म से लेकर शादी तक लाखों करोड़ों रुपये खर्च किए जाते हैं। परिवार को अपनी जिम्मेदारी मानकर बेटी के लिए अच्छा लड़का तलाश कर शादी करने पर जोर दिया। उन्होंने अफसोस प्रकट किया कि समाज- परिवार के विपरीत बेटियां शादियां करे तो समाज में गलत संदेश जाता है। बेटियों को समाज परिवार के निर्णय के विपरीत स्वतंत्र रूप से शादी करने का हक नहीं होना चाहिए।

 भाकियू सुप्रीमो ने कहा कि गेहूं, धान एवं गन्ने की तर्ज पर आलू का समर्थन मूल्य घोषित किया जाना चाहिए। इस बार आलू का मूल्य बहुत कम होने से किसानों की दुर्दशा हो रही है। कम मूल्य होने से खेतों में खड़ी आलू की फसल को किसानों ने नष्ट दिया है। उन्होंने आलू का मूल्य 1100 से लेकर 1200 रुपये प्रति क्विंटल दिए जाने की मांग की। कार्यक्रम में बाबा सूरजमल, बलवीर मलिक, शरण वीर देशवाल, एसपी डॉक्टर अजय पाल शर्मा, कुलदीप पंवार, देवराज पहलवान, राजवीर लांक मौजूद रहे। 
विज्ञापन


भाजपा सरकार पर साधा निशाना 
शामली। राष्ट्रीय जाट संरक्षण समिति की बैठक में बाबा सूरजमल और देवराज पहलवान ने कहा कि प्रदेश की भाजपा सरकार किसानों के साथ सौतेला व्यवहार कर रही है। दंगे के आरोपी भाजपा नेताओं पर दर्ज मुकदमे वापस लेने की कार्रवाई कर रही है। उन्होंने मुख्यमंत्री से मुजफ्फरनगर और शामली दंगों में सभी लोगों के खिलाफ दर्ज मुकदमे वापस लेने की मांग की है। शहर के मुजफ्फरनगर बस अड्डे पर आयोजित बैठक में अनिल पुरमाफी, मनोज नोनांगली, राजवीर रंगाना, नीरज भभीसा, अंकुर, विकास पंवार, योगेंद्र तोमर, सतवीर, देवेंद्र फौजी मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें