शामली। आपका बिजली का बिल जमा नहीं हुआ है। जल्दी जमा नहीं किया तो कनेक्शन कट जाएगा। सरकारी छूट योजना का लाभ उठाकर बकाया बिल माफ कराएं। दिए गए लिंक से आप घर बैठे बिल जमा करा सकते हैं। इस तरह की कॉल और मेसेज करके साइबर ठग बिजली उपभोक्ताओं को चूना लगा रहे हैं। इस तरह के कुछ केस जिले में सामने आए हैं। बिजली निगम और साइबर थाना पुलिस लोगों को इस तरह के मैसेज से सतर्क रहने की अपील कर रहे हैं।
n कैसे पहुंच रहे उपभोक्ताओं के नंबर : इस तरह के कॉल और मेसेज आने पर सवाल उठता है कि आखिर उपभोक्ताओं के मोबाइल नंबर साइबर ठगों तक कैसे पहुंचे। पूरी संभावना है कि बिजली उपभोक्तओं का डाटा लीक हुआ है। यह किसने लीक किया यह जांच का विषय है। पीड़ितों ने ऊर्जा निगम के अधिकारियों और पुलिस से जांच कर कार्रवाई की मांग की है।
n अधिकृत वेबसाइट का प्रयोग करें उपभोक्ता : एसई : ऊर्जा निगम के एसई राजेश तोमर का कहना है कि उपभोक्ता केवल अधिकृत वेबसाइटों या विभाग द्वारा निर्धारित एप्स का ही उपयोग करें और डोर-टू-डोर कलेक्शन के दौरान भी सतर्क रहें। हाल ही में, विभाग ने अपील की है कि यदि किसी को संदेह हो, तो वह तुरंत साइबर हेल्पलाइन 1930 पर शिकायत दर्ज कराएं।
ह