फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Shamli News: भाई की हत्या का आरोप लगाकर महिला ने हाईवे पर किया हंगामा

Tue, 11 Mar 2025 01:00 AM IST
मेरठ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, शामली
विज्ञापन
विज्ञापन
कांधला। कस्बे की एक महिला ने बागपत के हमीदाबाद गांव में अपने भाई की हत्या के मामले में बागपत पुलिस पर कार्रवाई न करने का लगाते हुए दिल्ली हाईवे पर हंगामा किया। उसने अपनी भाभी पर ही अपने भाई सुरेश की हत्या का आरोप लगाया। महिला हाइवे पर बस के आगे लेट गई। बाद में पुलिस के आश्वासन पर वह शांत हुई।
विज्ञापन

जनपद बागपत के नयागांव उर्फ हमीदाबाद निवासी पिंकी की शादी कांधला में हुई है। सुरेश महिला का इकलौता भाई है। रविवार को सुरेश की मौत हो गई थी। महिला पिंकी ने आरोप लगाया कि उसकी भाभी ने साजिशन भाई की हत्या की है। आरोप है कि मामले की शिकायत कोतवाली बागपत पुलिस से की थी लेकिन पुलिस ने कोई सुनवाई नहीं की। आरोप है कि रविवार को बागपत पुलिस ने उसे बागपत से जबरदस्ती मायके कांधला लाकर छोड़ दिया।
सोमवार की सुबह महिला पिंकी भाजपा के झंडे को लेकर दिल्ली नेशनल हाईवे मार्ग पर पहुंची और महिला ने चौधरी चरण सिंह की प्रतिमा के पास मार्ग के बीचो-बीच बस से आगे लेटकर हंगामा शुरू कर दिया। महिला ने हंगामा करते हुए बागपत पुलिस पर गंभीर आरोप लगाए।
विज्ञापन

महिला के बस के आगे लेटने के कारण हाईवे पर करीब दस मिनट तक जाम लगा रहा। वाहन चालकों को परेशानी का सामना करना पड़ा। पुलिस ने महिला को बागपत पुलिस से कार्रवाई का आश्वासन दिया, तब कहीं जाकर महिला शांत होकर वापस लौटी।ए
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें