फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बिना नोटिस न काटे जाएं कनेक्शन

विज्ञापन
विज्ञापन
शामली। भ्रष्टाचार निवारण जनसेवा समिति ने अधीक्षण अभियंता के नाम ज्ञापन देकर बिना नोटिस के कनेक्शन नहीं काटने की मांग की है। ज्ञापन में कहा कि कनेक्शन काटने से पूर्व उपभोक्ताओं को नोटिस दिया जाना चाहिए।
विज्ञापन

बुधवार को अधीक्षण अभियंता को संबोधित एक ज्ञापन अधिशासी अभियंता ब्रह्मपाल सिंह को दिया गया। ज्ञापन में कहा गया है कि बिना किसी पूर्व नोटिस के उपभोक्ताओं के विद्युत कनेक्शन काटे जा रहे हैं। पहले नोटिस भेजा जाना चाहिए, इसके बाद ही कनेक्शन काटे जाएं। काटे गए कनेक्शन पुन: जोड़ने के लिए कर्मचारी अवैध वसूली करते हैं। समिति पदाधिकारियों ने इस पर तत्काल रोक लगाने की मांग की गई। ज्ञापन देने वालों में राष्ट्रीय अध्यक्ष प्रदीप सिंह, सुधीर चौधरी, ब्रह्मपाल सिंह, वसीम, मुंतियाज, राकेश चौहान, मदनपाल, आकिल, आसिफ, सुमेरचंद, अजय गिरि, राजीव फौजी आदि शामिल रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें