फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

डीएम-एसपी ने समाधान दिवस में सुनी जनसमस्याएं

विज्ञापन
शामली कोतावली में आयोजित समाधान दिवस में शिकायत सुनते डीएम एसपी - फोटो : SHAMLI
विज्ञापन
डीएम-एसपी ने समाधान दिवस में सुनी जनसमस्याएं
विज्ञापन

शामली/कैराना। कोरोना संक्रमण कम होने पर करीब चार माह बाद फिर से सभी थानों पर शनिवार को थाना समाधान दिवस हुआ। शहर कोतवाली में डीएम जसजीत कौर व एसपी सुकीर्ति माधव ने शिकायतें सुनी।
शनिवार को थाना पर आयोजित समाधान दिवस में डीएम जसजीत कौर और एसपी सुकीर्ति माधव पहुंचे और शिकायतें सुनीं। इस दौरान सीओ सिटी प्रदीप सिंह, एसडीएम सदर संदीप कुमार व अन्य विभागों के कर्मचारी मौजूद रहे। इस दौरान सार्वजनिक भूमि पर अतिक्रमण और अवैध कब्जों की शिकायतें मिलने पर राजस्व व पुलिस टीम को अवैध कब्जा हटवाने के निर्देश दिए। उन्होंने फरियादियों की समस्याओं का प्राथमिकता के आधार पर निस्तारण के निर्देश दिए।
विज्ञापन
विज्ञापन

कैराना कोतवाली में एसडीएम उद्भव त्रिपाठी की अध्यक्षता में थाने पर समाधान दिवस का आयोजन किया गया। कोरोना महामारी के चलते इससे पहले 13 मार्च को थाना समाधान दिवस हुआ था। शनिवार को समाधान दिवस मेें कुल तीन शिकायतें आईं, जिनमें से दो शिकायतों का मौके पर निस्तारण कराया गया। इस अवसर पर सीओ जितेंद्र कुमार व राजस्व टीम मौजूद रही। संवाद
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें