कैराना में इस्लामिया इंटर कालेज मतदान केन्द्र कार निरीक्षण करती डीएम जसजीत कौर व एसपी सुकीर्ति ?
- फोटो : SHAMLI
कैराना। विधानसभा चुनाव की तैयारियों की डीएम एसपी ने कैराना पहुंचकर समीक्षा की। बाद में अधिकारियों ने इस्लामिया इंटर कॉलेज मतदान केंद्र का निरीक्षण करते हुए आवश्यक दिशा निर्देश दिए।
डीएम जसजीत कौर व एसपी सुकीर्ति माधव ने चुनाव से पहले आपराधिक प्रवृत्ति व चुनाव के गड़बड़ी करने वालों को चिन्हित कर कार्रवाई के निर्देश दिए। डीएम ने पोलिंग बूथों पर प्रकाश, पेयजल, साफ सफाई आदि के बारे में जानकारी ली तथा चुनाव से पहले व्यवस्था दुरुस्त करने के निर्देश दिए। बाद में सभी अधिकारी इस्लामिया इंटर कालेज मतदान केंद्र पर पहुंचे। इस्लामिया इंटर कालेज मतदान केंद्र पर जहां पहले 11 बूथ थे, वहीं मतदाताओं की बढ़ती संख्या के हिसाब से उक्त मतदान केंद्र पर 12 बूथ बनाए गए है। इस अवसर पर एसडीएम संदीप कुमार, एसडीएम न्यायिक मणि अरोरा, सीओ जितेंद्र कुमार आदि मौजूद रहे।