फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

डीएम-एसपी ने शराब की दुकानों का किया निरीक्षण

विज्ञापन
शामली में शराब की दुकान पर जांच करते डीएम व एसपी। - फोटो : SHAMLI
विज्ञापन
डीएम-एसपी ने शराब की दुकानों का किया निरीक्षण
विज्ञापन

शामली। डीएम जसजीत कौर व एसपी सुकीर्ति माधव ने शहर में शराब की दुकानों व डिस्टलरी का आकस्मिक निरीक्षण किया। एक मॉडल शॉप पर अनियमितता मिलने पर जिला आबकारी अधिकारी को नोटिस जारी कर कार्रवाई के निर्देश दिए।
विज्ञापन

रविवार को डीएम और एसपी ने शराब की रिटेल दुकानों का निरीक्षण कर शराब लाइसेंस धारकों की जांच की। दोनों अधिकारियों ने शामली डिस्टलरी, सिंभालका मोड़ की विदेशी मदिरा की दुकान, फुगाना रोड पर स्थित देसी शराब की दुकान और फव्वारा चौक पर स्थित मॉडल शॉप का निरीक्षण कर रिकार्ड, बार कोड व स्टॉक रजिस्टर आदि की जांच की। दुकान में मौजूद स्टॉक पर लेबलिंग चेक कर अभिलेखों से उसका मिलान किया गया। एसपी ने बताया कि फव्वारा चौक स्थित मॉडल शाप के स्टॉक रजिस्टर में क्लोजिंग और ओपनिंग में समानता मिली, परंतु फोल्डर से रजिस्टर का मिलान करने पर भिन्नता पाई गई। इस संबंध में जिला आबकारी अधिकारी को नोटिस जारी कर कार्रवाई करने के निर्देश दिए गए। इस दौरान जिला आबकारी अधिकारी हरिओम सिंह और आबकारी निरीक्षक अजय यादव मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें