फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

डीएम ने मजदूर की मौत पर बैठाई मजिस्ट्रेटी जांच

Sun, 26 Feb 2017 12:01 AM IST
ब्यूराो /अमर उजाला, शामली
विज्ञापन
Crime Scene
विज्ञापन
शामली। कैराना क्षेत्र के गांव बसेड़ा में अवैध रेत खनन के दौरान मजदूर की मौत के मामले को जिलाधिकारी ने गंभीरता से लिया है। उन्होंने प्रकरण पर मजिस्ट्रेटी जांच बैठा दी है और जांच की जिम्मेदारी एसडीएम शामली को सौंपी है। 
विज्ञापन


कैराना क्षेत्र में बसेड़ा गांव के पास ही यमुना नदी से बड़े पैमाने पर अवैध रेत खनन चल रहा है। माफिया बेधड़क होकर यमुना नदी का सीना चीर रहे हैं, लेकिन पुलिस प्रशासन को यह दिखाई नहीं देता। उधर, एक दिन पूर्व ही गांव बसेड़ा निवासी ताहिर की मौत हुई। सूत्रों की मानें, तो ताहिर अवैध रेत खनन से जुड़ा हुआ था और ट्रैक्टर ट्राली में रेत लदवा रहा था। 

इसी दौरान जेसीबी की चपेट में आकर उसकी मौत हो गई। इसके बाद खनन माफियाओं ने मामले को पूरी तरह पलटने के लिए नया ही रूप दे दिया। उधर, सूचना पर कैराना कोतवाली पुलिस भी मौके पर पहुंची थी, तो ताहिर के परिजनों ने पुलिस को लिखकर दे दिया कि ताहिर की मौत हार्ट अटैक से हुई। परिवार के साथ ही गांव के कुछ लोगों ने पुलिस को हस्ताक्षर            करके भी दिए। वहीं, डीएम         सुजीत कुमार ने ताहिर की मौत के मामले को गंभीरता से लेते हुए प्रकरण में मजिस्ट्रेटी जांच कराने का आदेश दिया। 
विज्ञापन


एसडीएम शामली एमपी सिंह को जांच अधिकारी नियुक्त कर 15 दिन के भीतर जांच पूरी करके रिपोर्ट देने को कहा गया है। डीएम का कहना है कि मजिस्ट्रेटी जांच पूरी होने पर कार्रवाई कराई जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें