शामली। जनपद में यूपी बोर्ड परीक्षा के लिए जनपद में 36 परीक्षा केंद्र बनाए गए हैं। बोर्ड परीक्षा को लेकर डीआईओएस कार्यालय में तैयारिंयां शुरु कर दी गई हैं। जल्द ही सभी परीक्षा केंद्रों के मानकों की स्थिति का सत्यापन किया जाएगा। इसके लिए पर्यवेक्षक नियुक्त कर दिया गया है। वे ही पूरी निगरानी करेंगे।
यूपी बोर्ड हाईस्कूल और इंटरमीडिएट की 16 मार्च से शुरू होने वाली बोर्ड परीक्षाओं को लेकर शिक्षा विभाग तैयारियों के लिए जुट गया है। अबकी बार बोर्ड परीक्षा के लिए जिले में 36 परीक्षा केंद्र बने हैं। पिछली बार के मुकाबले दो सेंटर डिबार कर दो नए सेंटर बनाए गए हैं। परीक्षा शुरू होने से पूर्व इन केंद्रों का सत्यापन किया जाना है।
सत्यापन के जिला शिक्षा एवं प्रशिक्षण संस्थान हापुड के प्राचार्य दिनेश सिंह को शामली, सहारनपुर एवं मुजफ्फरनगर के लिए पर्यवेक्षक बनाया गया है। पर्यवेक्षक की ओर से जल्द ही बोर्ड परीक्षा केंद्रों पर मानकों के अनुरूप अंतिम मुहर लगाई जाएगी। इस सत्यापन में सभी केंद्रों पर सीसीटीवी, पानी, प्रश्नपत्रों और कापियां रखने की व्यवस्था और सुरक्षा प्रबंधों की जांच की जाएगी। इस सत्यापन से पहले केंद्रों को लेकर विभाग काफी सतर्क है। बता दें कि जिले में 24834 परीक्षार्थी बोर्ड एग्जाम देंगे। हर केंद्र पर 500 से अधिक परीक्षार्थी होंगे।
जिले में बोर्ड के एग्जाम सेंटर और परीक्षार्थियों की संख्या
1-बाबू सिंह जवान इंटर कॉलेेज कैराना -911
2-जनता इंटर कॉलेज मालैंडी शामली -749
3-बिग्रेडियर होशियार सिंह शामली -777
4-देशभक्त इंटर कॉलेज शामली -563
5-जनता इंटर कॉलेज बाबरी शामली -835
6-मुरली मनोहर कॉलेज इस्सोपुरटील -791
7-इंटर कॉलेज एलम शामली -883
8-जेएलएन कॉलेल गढीपुख्ता -969
9-हिंदू इंटर कॉलेल कांधला -767
10-राजकीय इंटर कॉलेज कांधला -666
11-पब्लिक इंटर कॉलेज कैराना -1141
12-आर्य कन्या इंटर कॉलेज कैराना -579
13-वैदिक इंटर कॉलेज कुरमाली -183
14-एनपी इंटर कॉलेज जलालाबाद -634
15-जनता इंटर कॉलेज लिसाढ -202
16-आरके इंटर कॉलेज शामली -1026
17-हिंदू कन्या इंटर कॉलेज शामली -997
18-जैन कन्या इंटर कॉलेज शामली -516
19-आरडी इंटर कॉलेज सिक्का सिलावर -520
20-एलआर इंटर कॉलेज थानाभवन -220
21-एलएलआरके कॉलेज थानाभवन -710
22-किसान इंटर कॉलेज थानाभवन -611
23-डीएवी इंटर कॉलेज ऊन -826
24-आरएसएस कॉलेज झिंझाना -1099
25-केकेजीएसएस कॉलेज भैंसवाल -774
26-राजकीय इंटर कॉलेज कमालपुर -827
27-एमडीजीके कॉलेज भाजू -294
28-अजब सिंह इंटर कॉलेज जसाला -725
29-एवीके इंटर कॉलेज किवाना कांधला -841
30-डीएस इंटर कॉलेज अब्दुल्ला खां -373
31-गुरु नानक इंटर कॉलेज जलालाबाद -644
32-एसवीएम इंटर कॉलेज शामली -835
33-चौधरी मान सिंह इंटर कॉलेज कंडेला -404
34-वैदिक कन्या इंटर कॉलेज कुडाना -312
35-जय भारत इंटर कॉलेज चौसाना -897
36-बीडी कन्या इंटर कॉलेज सिकंदरपुर -733