फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

ईवीएम में बैलेट हुए सील, डीएम ने किया निरीक्षण

Sat, 04 Feb 2017 12:07 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो
विज्ञापन
विज्ञापन
शामली (ब्यूरो)। विधानसभा चुनाव  के पहले चरण का मतदान 11 फरवरी होगा। मतदान के दिन 11 फरवरी को उत्तर प्रदेश शासन ने सार्वजनिक अवकाश घोषित किया है। मंडी स्थल पर दूसरे दिन ईवीएम में बेलेट पेपर डालने का काम पूरा कर लिया गया। पूरी प्रक्रिया का डीएम ने निरीक्षण किया।
विज्ञापन


एडीएम भरत पांडे ने बताया कि विधानसभा सामान्य  निर्वाचन 2017 में मतदान की तिथि को मत देने की सुविधा के उद्देश्य से उत्तरप्रदेश शासन ने 11 फरवरी को सार्वजनिक अवकाश घोषित किया है। जिसमें जिले के कोषागार तथा उप कोषागार बंद रहेंगे। 

शुक्रवार को डीएम सुजीत    कुमार सिंह ने मंडी स्थल पर पहुंचकर ईवीएम में डाले जा रहे बेलेट पेपर की व्यवस्था का जायजा लिया। दोपहर एक बजे डीएम     की मौजूदगी में मशीनों की जांच   की गई। इस मौके पर कैराना विधानसभा चुनाव के आरओ भानुप्रकाश शुक्ला, थानाभवन विधानसभा के आरओ  एसडीएम ऊन विजयप्रकाश तिवारी, शामली विधानसभा के आरओ एसडीएम सदर एमपी सिंह मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें