फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

निर्माण कार्यों में अनियमितता मिलने पर डीएम खफा

Sun, 26 Jun 2016 12:45 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला ब्यूरो, शामली
विज्ञापन
inspection - फोटो : अमर उजाला ब्यूरो
विज्ञापन
शामली। डीएम, सीडीओ ने निर्माणाधीन जिला अस्पताल, कलक्ट्रेट, विकास भवन, आवासों का निरीक्षण किया और धीमी प्रगति पर नाराजगी प्रकट की।
विज्ञापन


उन्होंने कहा कि जिला अस्पताल का निर्माण 31 दिसंबर, विकास भवन का निर्माण अप्रैल 2018 तक पूरा कराकर हस्तांतरित करें। जिला अस्पताल के ग्राउंड फ्लोर पर लिंटर पड़ चुका है। निर्माण में घटिया ईंटें लगाने पर कार्यदायी संस्था आवास विकास परिषद गाजियाबाद के ठेकेदार पर नाराजगी प्रकट की। उन्होंने कहा कि इस बार छोड़ा जा रहा है, अगले निरीक्षण में शिकायत मिलने पर ब्लैक लिस्ट करने की कार्रवाई की जाएगी। प्रथम तल के पिलर्स खडे़ हो गए हैं।
विज्ञापन


सीडीओ विनोद कुमार सिंह ने बताया कि जिला अस्पताल में चार करोड़ खर्च हो चुके हैं। विकास भवन में चार करोड़ में तीन करोड़ पचास लाख खर्च हो चुके हैं। कलक्ट्रेट निर्माण में तीन करोड़ खर्च हो चुके हैं। इस मौके पर डीआरडीए के सहायक अभियंता दिनेश सिंघल, राजकीय निर्माण निगम सहारनपुर, आवास विकास परिषद के परियोजना प्रबंधक मौजूद रहे। 
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें