फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

हरियाणा में ही रोके जा रहे डीजे

Wed, 27 Jul 2016 11:54 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला ब्यूरो, शामली
विज्ञापन
Kanwar Yatra - फोटो : अमर उजाला ब्यूरो
विज्ञापन
कैराना। हरियाणा की ओर से डाक कांवड़ के साथ लाए जा रहे डीजे को पुलिस ने पानीपत सीमा में यमुना पुल चेकपोस्ट पर ही रोकना शुरू कर दिया है। कैराना कोतवाली पुलिस ने पानीपत पुलिस के सहयोग से बुधवार को डीजे साथ लाने वाले डाक कांवड़ियों को रोका और यूपी की सीमा में डीजे नहीं लाने दिया। 
विज्ञापन


डाक कांवड़ में डीजे को रोकने के लिए पुलिस प्रशासन ने नया फार्मूला निकाला है। दरअसल, यमुना पुल पर यूपी की सीमा में कांवड़ मेला होने के कारण यूपी की ओर हर समय भारी भीड़ जमा रहती है। जिस कारण यूपी की साइड से डीजे वाले डाक कांवड़ वाहनों को वापस हरियाणा की तरफ लौटाने में परेशानी होती है। इसके चलते पुलिस प्रशासन ने यमुना पुल के दूसरी और पानीपत थाने के यमुना पुल चौकी पर कैराना कोतवाली में तैनात एसआई अख्तर अली और एक कांस्टेबल की ड्यूटी लगा दी है। 

वहां हरियाणा पुलिस के जवानों के साथ मिलकर हरियाणा, पंजाब और राजस्थान की ओर से आने वाली डीजे लगी डाक कांवड़ों को वहीं रोका जा रहा है। श्रद्धालुओं को समझाकर डीजे लगे वाहनों को वापस भेजा जा रहा है। इस मामले में एसपी विजय भूषण का कहना है कि यमुना पुल पर यूपी की साइड भीड़ अधिक होने के कारण हरियाणा पुलिस के डीएसपी से बात की गई थी। हरियाणा की साइड वाहनों को बैक करने के लिए जगह होने के कारण हरियाणा सीमा में पुलिस तैनात की गई है।
विज्ञापन


शिवभक्ति में सभी सराबोर
शामली। शिव की भक्ति से युवा, दिव्यांग, बच्चे सभी उत्साहित है और बम बम भोले का उद्घोष करते हुए  अपनी मंजिल की  ओर बढ़ रहे हैं। चरखीदादरी का युवा कांवड़िया पिंटू 160  गंगाजल की बोतलें लेकर आया है। हासी का दिव्यांग रामपाल कांवड़ लेकर आया है। पानीपत के दस वर्षीया भूमिका, भिवानी का दिवांशु, मंडी फतेहाबाद का जयकाल, भिवानी के कमाऊ, रोहणी दिल्ली के शिवभक्त भी शामली से होकर गुजरे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें