फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

जिले के पहले सीएनजी पंप का उदघाटन

विज्ञापन
शामली झिंझाना रोड पर प्रथम सीएनजी पंप का फीता काटकर शुभारंभ करते गन्नामंत्री सुरेश राणा - फोटो : SHAMLI
विज्ञापन
जिले के पहले सीएनजी पंप का उद्घाटन
विज्ञापन

शामली। करनाल हाईवे पर बने जिले के पहले सीएनजी पेट्रोल पंप का प्रदेश के गन्ना मंत्री सुरेश राणा ने फीता काटकर उद्घाटन किया। मंत्री ने कहा कि जल्दी शामली जिला प्रदेश में विकास के मामले में सर्वोच्च स्थान प्राप्त करेगा, क्योंकि शामली शहर से तीन राष्ट्रीय राजमार्ग का निर्माण होने से विकास की राह खुलेगी।
विज्ञापन

शाम पांच बजे करनाल मार्ग पर मुंडेठ खुर्द गांव के पास चौधरी सर्विस सेंटर पर जिले का पहला सीएनजी पेट्रोल पंप शुरू हुआ है। उद्घाटन करते हुए गन्ना मंत्री ने कहा कि सीएनजी पेट्रोल पंप की शुरूआत से प्रदूषण रहित वातावरण मिलेगा। शामली शहर से तीन राष्ट्रीय राजमार्ग का निर्माण होने से विकास की राह खुलेगी। जल्द ही शामली के चारों ओर भव्य बाईपास बन जाएंगे। इस मौके पर एचपीसीएल के मुख्य क्षेत्रीय प्रबंधक नितिन श्रीवास्तव, एचपीसीएल के बिक्री प्रबंधक रामनाथ कुमार, आईजीएल के सहायक सामान्य महाप्रबंधक एसके गर्ग, आईजीएल के मुख्य प्रबंधक राजकुमार सिंह, पेट्रोलियम डीलर्स एसोसिएशन के जिलाध्यक्ष दिनेश गुप्ता आदि ने विचार व्यक्त किए। इससे पूर्व पंप स्वामी सूर्यवीर सिंह ने मंत्री एवं अन्य अतिथियों का स्वागत किया। इससे पूर्व गन्ना मंत्री ने भैंसवाल गांव में शामली-भैसवाल-गढ़ीपुख़्ता मार्ग की मरम्मत कार्य का उद्घाटन किया। 64.05 लाख रुपये की लागत से यह कार्य होगा। इस दौरान भाजपा जिलाध्यक्ष सतेंद्र तोमर, ऋषिपाल फौजी, भूपेंद्र चौधरी, राकेश राणा, नवीन प्रधान, मायाराम प्रधान, धूम सिंह, धर्मपाल सिंह, कृष्णपाल सिंह आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें