फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

त्योहारों पर शांति व्यवस्था को सुरक्षा के पुख्ता इंतजाम

विज्ञापन
विज्ञापन
त्योहारों पर शांति व्यवस्था को सुरक्षा के पुख्ता इंतजाम
विज्ञापन

शामली। ईद-उल-अजहा और रक्षाबंधन पर जनपद में शांति व्यवस्था बनाए रखने के लिए जनपद को चार सुपर जोन, 13 जोन और 38 सेक्टर में बांटकर सुरक्षा के कड़े बंदोबस्त किए गए हैं। त्योहारों पर बड़ी संख्या में पुलिस बल की तैनाती रहेगी।
विज्ञापन

त्योहारों पर जनपद में शांति व्यवस्था को लेकर पुलिस ने पहले से ही बड़े स्तर पर तैयारी की है। इसके लिए जनपद में बड़ी संख्या में पुलिस की ड्यूटी लगाई गई है। एएसपी राजेश कुमार श्रीवास्तव ने बताया कि जिले को सुपर जोन, जोन और सेक्टरों में बांटकर अधिकारियों की ड्यूटी लगाई गई है। पुलिस के साथ पीएसी बल और क्यूआरटी तैनात रहेगी। एक क्यूआरटी में एक निरीक्षक और पांच आरक्षी रहेंगे। शामली, कांधला, थानाभवन, कैराना और झिंझाना सहित सभी संवेदनशील इलाकों में ड्रोन कैमरों से निगरानी की जाएगी। उन्होंने बताया कि त्योहारों पर शांति व्यवस्था के लिए थानावार और ग्राम पंचायतों में सुरक्षा समितियां बनाई गई है। इन समितियों में संभ्रांत नागरिक, चौकीदार, ग्राम प्रधान आदि शामिल किए गए हैं। इन समितियों से पुलिस का लगातार सीधा संपर्क रहेगा। कहीं पर भी शांतिभंग करने या माहौल खराब करने की कोशिश करने वालों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन

जनपद में सुरक्षा की ये रहेगी व्यवस्था
सुपर जोन- चार
जोन- 13
सेक्टर- 38
सीओ- 3
थाना प्रभारी- 9
निरीक्षक- 9
उप निरीक्षक- 78
हेड कांस्टेबल- 42
कांस्टेबल- 324
होमगार्ड- 102
पीआरडी- 59
क्यूआरटी- 8
पीएसी- एक कंपनी, एक प्लाटून
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें