फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Shamli News: जनपद न्यायाधीश ने जिला कारागार का किया निरीक्षण

विज्ञापन
विज्ञापन
कैराना। उत्तर प्रदेश राज्य विधिक सेवा प्राधिकरण के आदेशानुसार न्यायिक अधिकारियों ने जिला कारागार का निरीक्षण किया। इस दौरान जेलर को आवश्यक दिशा निर्देश दिए गए।
विज्ञापन

जिला विधिक सेवा प्राधिकरण की प्रभारी सचिव/मुख्य न्यायिक मजिस्ट्रेट शामली प्रतिभा ने बताया कि मंगलवार को उप्र राज्य विधिक सेवा प्राधिकरण लखनऊ के आदेशानुसार जनपद न्यायाधीश/अध्यक्ष जिला विधिक सेवा प्राधिकरण शामली अनिल कुमार ने जिला कारागार मुजफ्फरनगर जेल का निरीक्षण किया। इस दौरान जनपद न्यायाधीश ने वरिष्ठ जेलर को आवश्यक दिशा निर्देश दिए। इसके अलावा बैरक में रिसाव, उचित स्थान पर पानी की टंकी, शौचालयों की स्थिति, उच्च सुरक्षा के लिए कहा। वहीं जनपद न्यायाधीश ने जेल स्थित बैरकों का निरीक्षण किया। साथ ही बन्दियों को प्राप्त सुविधाओं के संबंध में जानकारी ली।
इसके अतिरिक्त महिला बैरक का भी निरीक्षण किया, जहां पर साफ-सफाई ठीक पायी गई। जनपद न्यायाधीश ने जेल अधीक्षक को शासन की मंशा के अनुरूप जेल में बंदियों को मिलने वाली सारी सुविधाएं उपलब्ध कराने को कहा। साथ ही साफ-सफाई का विशेष ध्यान रखने को कहा। इस दौरान जनपद शामली व मुजफ्फरनगर के डीएम, एसपी मौजूद रहे
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें