शामली में अमर उजाला फाउंडेशन ,मां सावित्री देवी हॉस्पिटल द्वारा कुष्ठ आश्रम में महिलाओं को राशन ?
- फोटो : SHAMLI
शामली। लॉकडाउन में जरूरतमंद गरीब परिवारों कि मदद के लिए अमर उजाला फाउंडेशन के साथ मां सावित्री हॉस्पिटल के डॉक्टरों ने कुष्ठ आश्रम में 35 गरीब परिवारों को राशन का वितरण किया।
बुधवार को बुढ़ाना बस स्टैंड के निकट स्थित मां सावित्री हॉस्पिटल एवं डायग्नोस्टिक सेंटर के मुख्य चिकित्सक डॉक्टर रितिनाथ शुक्ला और महिला रोग विशेषज्ञ डॉ. नीलम शुक्ला हॉस्पिटल स्टाफ की टीम के साथ भैंसवाल रोड पर कुष्ठ आश्रम में पहुंचे। वहां 35 गरीब परिवारों को राशन का वितरण किया। डॉक्टर नीलम शुक्ला ने बताया कि राशन में आटा, चीनी, तेल, दाल, सब्जी व अन्य जरूरत का सामान उपलब्ध कराया गया है। इस अवसर पर वीना अग्रवाल, डॉ अजय श्रीवास्तव, किरण त्यागी, अजय शर्मा, गिरधारी लाल नारंग, पूजा और निक्की आदि मौजूद रहे।