कैराना के बाजारो में निशुल्क मास्क वितरित करते एसडीएम देवेन्द्र सिंह
- फोटो : SHAMLI
कैराना। जनता को मास्क के प्रति जागरूक करने के लिए एसडीएम ने कसबे के बाजारों में मास्क का वितरण किया। कोरोना वायरस के खतरे को घटाने के लिए व्यापार मंडल की ओर से बनवाए गए जागरूकता के पोस्टर बाजारों में चस्पा किए।
एसडीएम ने बेगमपुरा बाजार, चैक बाजार व मेढ़की दरवाजा बाजार में पैदल भ्रमण किया। उन्होंने बाजारों में बिना मास्क पहन कर आने वाले युवकों को समझाया और 500 लोगों को निशुल्क मास्क वितरित किए। उत्तर प्रदेश उद्योग व्यापार प्रतिनिधिमंडल नगर इकाई की ओर से कोरोना वायरस के खतरे को घटाने के लिए पोस्टर बनवाए गए। एसडीएम देवेंद्र सिंह ने व्यापार मंडल की ओर से लोगों को कोरोना वायरस के प्रति जागरूक करने के लिए बनवाए गए पोस्टरों को स्वयं पहुंचकर दुकानों पर चिपकाए। एसडीएम देवेंद्र सिंह ने दुकानदारों से दुकान पर नियमित रूप से सैनिटाइजर रखने और एक समय में पांच ग्राहकों को ही दुकान पर खड़े होने के निर्देश दिए।
कैराना के बाजारो में निशुल्क मास्क वितरित करते एसडीएम देवेन्द्र सिंह- फोटो : SHAMLI