फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

कोरोना पॉजिटिव महिला की मेरठ मेडिकल में हुई मौत

विज्ञापन
विज्ञापन
कोरोना पॉजिटिव महिला की मेरठ मेडिकल में हुई मौत
विज्ञापन

शामली/थानाभवन। कस्बा थानाभवन निवासी कोरोना पॉजिटिव महिला की मेरठ मेडिकल में उपचार के दौरान मौत हो गई। मुजफ्फरनगर में इस महिला के सैंपल की प्राइवेट लैब में जांच हुई थी। जांच रिपोर्ट कोरोना पॉजिटिव आने के बाद उसे मेरठ मेडिकल में भर्ती कराया गया था।
विज्ञापन

कस्बा थानाभवन निवासी महिला की डिलीवरी करीब 10 दिन पहले मुजफ्फरनगर के भोपा रोड स्थित एक निजी अस्पताल में हुई थी। डिलीवरी के बाद महिला को 11 जून को बुखार आया था। इसके चलते महिला के कोरोना के सैंपल की एक निजी लैब में जांच कराई गई थी। जांच रिपोर्ट में महिला कोरोना पॉजिटिव आई थी। मुजफ्फरनगर स्वास्थ्य विभाग की तरफ से शामली के स्वास्थ्य विभाग को जानकारी दी गई थी, जिस पर थानाभवन की स्वास्थ्य टीम ने उनके घर पहुंचकर महिला के ससुर, ननद और दो बच्चों को होम क्वारंटीन किया था। इस महिला को मुजफ्फरनगर से मेरठ मेडिकल में भर्ती कराया गया था। सीएमओ संजय भटनागर ने बताया कि थानाभवन की जो महिला मेरठ मेडिकल में भर्ती थी, उसकी मृत्यु हो गई है। इस महिला का सैंपल मुजफ्फरनगर में हुआ था और मृत्यु मेरठ में हुई है। यह शामली जनपद के एक्टिव केस में शामिल नहीं है। यह जनपद में काउंट होगा या नहीं। इसके बारे में अभी स्थिति स्पष्ट नहीं है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें