फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

डिस्टिलरी के टैंक में गिर कर फिटरमैन की मौत

Mon, 23 Jan 2017 12:33 AM IST
ब्यूराो /अमर उजाला, शामली
विज्ञापन
accident - फोटो : graphic
विज्ञापन
शामली। सरशादी लाल शुगर फैक्ट्री की डिस्टलरी में काम कर रहे एक फिटरमैन की हादसे में मौत हो गई। सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव    को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया।
विज्ञापन


शामली शुगर मिल की डिस्टलरी में काम चल रहा है। यहां पर फिटरमैन दुर्गेश पुत्र कन्हैया निवासी गांव मराईज तहसील सलीमपुर जिला देवरिया काम कर रहा था। रविवार को वह अपने साथियों के साथ शीरे के टैंक में वेल्डिंग का काम रह रहा था। उसी दौरान अचानक सरिया बीच से टूट गया। इसके चलते वह नीचे गिर गया।

  सिर फटने के कारण उसकी मौके पर ही मौत हो गई। मिल में   फिटरमैन की मौत होने से हड़कंप मच गया। सूचना पर कोतवाली पुलिस मौके पर पहुंची और उसके साथी विद्यानंद, राजेश, रामभजन आदि से घटना के बारे में जानकारी ली। इसके बाद पुलिस ने शव      का पंचनामा भरकर उसे पीएम के लिए भेज दिया।
विज्ञापन


मृतक के मामा रामभजन ने बताया कि यह यहां पर ठेकेदारी के माध्यम से काम करता था। मृतक के दो लड़के और एक लड़की है। युवक की मौत की सूचना पर पहुंचे परिजनों में  कोहराम मचा हुआ है। उधर, पुलिस का कहना है कि पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद ही मामले में कुछ कहा जा सकता है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें