फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पांचवें दिन खुला नामांकन का खाता

Sun, 22 Jan 2017 12:02 AM IST
ब्यूराो /अमर उजाला, शामली
विज्ञापन
election - फोटो : अमर उजाला ब्यूरो
विज्ञापन
शामली। विधानसभा चुनाव प्रक्रिया के पांचवें दिन चार प्रत्याशियों ने पीठासीन अधिकारियों की मौजूदगी में अपने नामांकन पत्र जमा किए। इसके अलावा सात नामांकन पत्र खरीदे गए। इसके अलावा सोमवार और मंगलवार को कलक्ट्रेट में विभिन्न राजनैतिक दलों के प्रत्याशी अपने नामांकन पत्र दाखिल करेंगे।
विज्ञापन


विधानसभा चुनाव की नामांकन प्रक्रिया मंगलवार से शुरू हो गई थी। पिछले चार दिनों से कोई भी प्रत्याशी नामांकन पत्र दाखिल नहीं कर पा रहा था। शनिवार को 12 बजे कैराना विधानसभा क्षेत्र से बसपा प्रत्याशी दिवाकर देशवाल कश्यप जिलाध्यक्ष अरविंद झाल अपने प्रस्तावक राहुल देव के साथ आरओ एसडीएम कैराना भानुप्रकाश यादव के समक्ष पेश हुए। जहां उन्होंने अपना नामांकन पत्र दाखिल किया। 

इसके अलावा थानाभवन विधानसभा क्षेत्र से बसपा के प्रत्याशी के रूप में नासिर अली चौधरी बंतीखेड़ा अपने अधिवक्ताओं के साथ पीठासीन  अधिकारी एसडीएम ऊन विजय प्रकाश तिवारी के समक्ष पेश हुए और  नामांकन पत्र दाखिल किया। 
विज्ञापन


 वहीं, बसपा प्रत्याशी के रूप में अब्दुल वारिस के प्रस्तावक  रोहताश पुत्र उस्मान राव व अधिवक्ता के साथ अपना नामांकन पत्र दाखिल किया। इसके अलावा अखिल भारतीय विकास कांग्रेस पार्टी से मंजू कश्यप जड़ौदा नरा अपने प्रस्तावक जल सिंह तितारसी थानाभवन निवासी के साथ नामांकन पत्र दाखिल किया। आरओ ने गहनता से दाखिल नामांकन पत्रों की जांच की गई। 

इसके अलावा थानाभवन विधानसभा क्षेत्र जयहिंद पार्टी की ओर  कंवरपाल गढ़ीपुख्ता, शामली विधानसभा में निर्दलीय प्रत्याशी  के रूप में लोकेंद्र सिंह लांक, बहुजन मुक्ति मोर्चा  के प्रत्याशी के रूप अरविंद कुमार बधेव, कैराना विधान सभा क्षेत्र से झिंझाना निवासी संदीप  व उसके पिता  सहेंद्रपाल व तितरवाड़ा निवासी राशिद  व          उसके भाई मुनव्वर हसन ने नामांकन पत्र खरीदे। रविवार को कलक्ट्रेट में अवकाश होने से विधानसभा चुनाव में नामांकन प्रक्रिया स्थगित रहेगी।

दिवाकर बे-कार, पत्नी बैंक की कर्जदार
शामली। कैराना विस क्षेत्र के बसपा प्रत्याशी दिवाकर देशवाल कश्यप बे कार हैं। उनके पास सिर्फ एक लाख की नगदी दर्शाई गई है। इसके अलावा पत्नी पूनम के नाम हापुड़ के विजया बैंक पर 50 हजार का कर्जा है।

शनिवार को कैराना विधानसभा क्षेत्र के बसपा प्रत्याशी के रूप में दिवाकर देशवाल कश्यप पुत्र सत्यपाल सिंह  न्यू शिवपुरी हापुड़, हाल निवासी काकानगर शामली ने दाखिल किया गया। नामांकन पत्र में अपने नाम मात्र एक लाख की नकदी दिखाई है। बाकी संपत्ति अपनी पत्नी पूनम के पास ढाई लाख नकद, पत्नी के नाम तीन लाख के 100 ग्राम सोने के आभूषण, दस ग्राम की सोने की चैन 30 हजार रुपये, कुल पांच लाख 67 हजार 369 रुपये की संपत्ति है। पत्नी पूनम के पास हापुड़ विजया बैंक का कर्जा है।
विज्ञापन


 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें