फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

UP: मुख्यमंत्री योगी जल्द कर सकते हैं यहां का दौरा, डीएम ने अधिकारियों को दिए सख्त निर्देश, पढ़िए पूरा अपडेट

Sat, 06 Aug 2022 05:24 PM IST
मेरठ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, शामली

सार

CM Yogi Update: मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ जल्द ही यहां का दौरा करने आ सकते हैं। वहीं सीएम के दौरे की चर्चाओं के चलते डीएम ने सीएचसी का निरीक्षण करते हुए अधिकारियों को निर्देश दिए हैं।
विज्ञापन
सीएम योगी - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

CM Yogi Update: मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के दौरे की चर्चाओं के चलते डीएम ने सीएचसी व पट्टी नौगांवा में नवनिर्मित वृहद गो संरक्षण केंद्र का निरीक्षण किया। इस दौरान अधिकारियों को आवश्यक निर्देश दिए।

विज्ञापन


मुख्यमंत्री योगी के थानाभवन आने की चर्चाओं को लेकर शुक्रवार को डीएम जसजीत कौर व एडीएम संतोष कुमार ने आकस्मिक निरीक्षण किया। जिलाधिकारी ने सीएचसी पहुंचकर मरीजों से सुविधाओं व डॉक्टरों के व्यवहार के बारे में जानकारी ली। अस्पताल में चल रहे निर्माण कार्यों को जल्द पूरा करने के निर्देश दिए।

डीएम ने बताया कि मरीजों से डॉक्टर की कार्यप्रणाली, व्यवहार और दवा के वितरण के विषय में जानकारी ली। उन्हें किसी भी प्रकार की समस्या तो नहीं है। सीएचसी के बाहर जलभराव की समस्या को लेकर नगर पंचायत को निस्तारण के निर्देश दिए। यहां मौजूद कर्मचारियों ने बताया कि बराबर की सड़क ऊंचा होने से स्वास्थ्य केंद्र के बाहर जलभराव हुआ है।
विज्ञापन


यह भी पढ़ें: ये कैसी मां: क्रूरता की हदें पार, प्रेमी के साथ मिलकर अपने लाल को उतारा मौत के घाट, सच जानकर अफसर भी हैरान
विज्ञापन


जिलाधिकारी जसजीत कौर ने 1.20 करोड़ की लागत से नवनिर्मित वृहद गो संरक्षण केंद्र नौगांवा पट्टी थानाभवन को एक सप्ताह में सुचारू रूप से चलाने के निर्देश दिए। अस्थायी गोशाला निरीक्षण के दौरान कहा कि इसे एक सप्ताह के भीतर बंद करके सारे गोवंश नवनिर्मित गोशाला में भेज दिए जाएं। जिससे गोवंश की देख-रेख अच्छे से हो सके। निरीक्षण के दौरान मुख्य पशु चिकित्सा अधिकारी डॉ. यशवंत, ब्लॉक अधिकारी अजय कुमार, पशु चिकित्साधिकारी डॉ. पंकज कुमार आदि मौजूद रहे।

और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें