फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

संचारी रोग नियंत्रण अभियान को मुंह चिढ़ा रही अस्पताल के सामने फैली गंदगी

विज्ञापन
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

कैराना। विशेष संचारी रोग नियंत्रण अभियान शुरू होने से पहले ही विफल होता नजर आ रहा है। सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र के ठीक सामने गंदगी से नाली अटी हुई हैं। इसके अतिरिक्त सड़क पर भी कीचड़ व जलभराव है। जिससे विशेष संचारी रोग नियंत्रण अभियान को पलीता लगता दिखाई दे रहा है।
शासन ने एक से 31 जुलाई तक चलने वाले विशेष संचारी रोग नियंत्रण अभियान का शुभारंभ कर दिया है। कैराना नगर पालिका के क्षेत्र में सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र के ठीक सामने गंदगी का अंबार लगा है। यहां पर सड़क किनारे नालियां गंदगी से अटी हैं। नालियां ओवरफ्लो होने के बाद गंदगी आधी सड़क पर फैली हुई है। गंदगी व पानी के लगातार जमाव से आसपास के लोगों का जीना दुश्वार बना हुआ है।
विज्ञापन
विज्ञापन

मोहल्ला इकरामपुरा निवासी सुफियान ने बताया कि यहां पर नगर पालिका की ओर से सफाई की नहीं कराई जाती है। जिस कारण उनको अस्पताल या बाजार में आने जाने के लिए गंदगी से गुजरना पड़ता है। मुकेश ने बताया कि यहां पर नगर पालिका की ओर से सड़क किनारे कूड़ा डाला जाता है। कई-कई दिन बाद कूड़े को उठाकर डंपिंग ग्राउंड में डाला जाता हैं। नगरपालिका कर्मचारियों द्वारा कई दिन तक कूड़ा इकट्ठा करने के बाद उठाया जाता है। जिस कारण नाली में पानी की निकासी बंद हो जाती है। गंदगी से नाली भरने के बाद सड़क पर गंदगी फैल जाती है। सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र पर पहुंचने वाले मरीजों को भी गंदगी से उठने वाली दुर्गंध का सामना करना पड़ रहा है। मामले में पालिका सफाई लिपिक राजकुमार का कहना है कि एक दिन पहले हुई बारिश के कारण पानी भरा हुआ है। जल्द ही कर्मियों को भेजकर सफाई कराई जाएगी।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें