शामली। यूनिवर्सिटी द्वारा यूजी और पीजी में दाखिला प्रक्रिया पूरी हो चुकी है। जिसके बाद भी यूजी बीकॉॅम में एडेड कॉलेजों में 320 सीटों में से 191 सीटें खाली रह गई हैं। पहली बार केवल 42 सीटें ही बची थी। जबकि जनपद के सेल्फ फाइनेंस कॉलेजों मेें बीकॉम की ज्यादातर सीटें पूरी हो गई हैं। जिसमें बताया
जा रहा है कि सेल्फ फाइनेंस कॉलेजों ने पंजीकरण के समय कुछ खेल किया है।
यूनिवर्सिटी ने अबकी बार पहले एडेड व राजकीय कालेजों के ट्रेडिशनल कोर्स के पंजीकरण कराकर दाखिले पूरे कर लिए थे। जिसके बाद यूजी के सेल्फ फाइनेंस कोर्स में व एडेड कॉलेजों में चल रहे सेल्फ फाइनेंस के रुप में बीकॉम में पंजीकरण हुए थे। जिसके बाद कालेजों में दाखिला प्रक्रिया चल रही थी, लेकिन अबकी बार सेल्फ फाइनेंस कॉलेजों के खेल करने से एडेड कालेजों में सीटें खाली रह गई। वीवी कालेज में पहली बार 160 सीटों में से 130 दाखिले हुए थे।
जबकि इस बार कुल 39 ही दाखिले हुए। आरके कालेज में पहली बार 160 सीटों पर 148 दाखिले हुए थे। जबकि इस बार केवल 90 ही दाखिले हो पाए। लेकिन जनपद में चल रहे सेल्फ फाइनेंस कालेजों में बीकॉम की ज्यादातर सीटें भर गई।
जब एडेड कॉलेजों के प्राचार्यों से बात की गई तो अबकी बार ऐसा क्यों हुआ तो उन्होंने बताया कि कुछ सेल्फ फाइनेंस कॉलेजों ने पंजीकरण के समय छात्र-छात्राओं के साथ खेल कर दिया। जो छात्र भी बीकॉम में दाखिले के लिए जानकारी करने जाता उसी को कह दिया जाता था कि आपका दाखिला हो जाएगा। आप कालेज में आना शुरू कर दे। उनको कालेज से प्रोस्पेक्ट्रर व ड्रेस भी दे दी जाती थी। जिसमें दाखिले से पहले ही पढ़ाई शुरू करा दी गई। वही कुछ कॉलेजों ने छात्र के पंजीकरण के 100 रुपये बचाने के लिए कॉलेज में ही पंजीकरण कर दिया।
जिसमें सिर्फ अपने कॉलेज का नाम दिया गया जबकि पंजीकरण में छह कालेजों भरने की अनुमति थी जिसमें जनपद के दो एडेड कालेज भी शामिल थे। जबकि एडेड कालेजों से सेल्फ फाइनेंस कालेजों की फीस 4 से 5 हजार ज्यादा है। जिसके कारण छात्र सेल्फ फाइनेंस कालेजों में दाखिला लेने को मजबूर होना पड़ा।
एडेड और सेल्फ फाइनेंस कालेजों में बीकॉम के दाखिलों का ब्योरा
कॉलेज का नाम सीट खाली
आरके पीजी शामली 160 70
वीवी पीजी शामली 160 121
सिल्वर बैल्स शामली 160 16
उपाध्याय नैन सागर 160 84
सेंटआरसी शामली 120 17
ओसएसजीएस भाजू 80 11
एल्पाइन जलालाबाद 120 13
शहीद भगत सिंह डांगरोल 80 03