फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

महाशिवरात्रि पर श्रद्धालुओं ने किया जलाभिषेक

विज्ञापन
थानाभवन के दयाल आश्रम में आयोजित महाशिवरात्रि के कार्यक्रम में कैबिनेट मंत्री सुरेश राणा का स्? - फोटो : SHAMLI
विज्ञापन
थानाभवन। महाशिवरात्रि पर दयाल आश्रम में श्रद्धालुओं ने बुधवार रात को अर्द्ध रात्रि जागरण किया। महाशिवरात्रि के दिन हवन, भजन, कीर्तन व प्रवचन के बाद भंडारे का आयोजन किया गया। महाशिवरात्रि पर श्रद्धालुओं ने भोलेनाथ का जलाभिषेक कर मनोकामनाएं मांगी।
विज्ञापन

दयाल आश्रम में कई राज्यों से आए बड़ी संख्या में श्रद्धालु रात्रि अर्धरात्रि जागरण में शामिल हुए। बृहस्पतिवार सुबह महाशिवरात्रि के दिन श्रद्धालुओं ने भजन कीर्तन करते हुए आश्रम में महंत स्वामी रामदेव द्वारा किए गए प्रवचनों को सुना। रामदेव ने कहा कि गुरु के बिना परमात्मा की प्राप्ति संभव नहीं है। अगर मनुष्य मोक्ष व परमात्मा को पाना चाहता है तो गुरु द्वारा बताए गए रास्ते पर चलकर प्राप्त कर सकता है। जीवन मरण से मुक्ति पाने के लिए परमात्मा की शरण में जाने से मनुष्य का कल्याण होता है। आश्रम में हवन का आयोजन किया गया। इसके बाद भंडारे का आयोजन किया। गन्ना मंत्री सुरेश राणा ने आश्रम में पहुंचकर पहुंचकर पूजा अर्चना की। मंदिर समिति ने उनका अभिनंदन किया। गन्ना मंत्री ने कहा कि धार्मिक अनुष्ठानों से हिंदू संस्कृति को बढ़ावा मिलता है। ऐसे कार्यक्रमों आयोजन होते रहने चाहिए। कस्बे के दयाल आश्रम, मंदिर जस्सूवाला स्वयंभू शिवलिंग, कचौरीनाथ मंदिर, हनुमान मंदिर, देवीभवन आदि में जलाभिषेक के लिए श्रद्धालुओं की भीड़ लगी रही।

थानाभवन के दयाल आश्रम में आयोजित महाशिवरात्रि के कार्यक्रम में भाग लेते श्रद्वांलू- फोटो : SHAMLI

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें